Author: admin

मुंबई से देहरादून आ रही इंडिगो की फ्लाइट IGO-5032 (एयरबस A-320) लैंडिंग से ठीक पहले बर्ड हिट की चपेट में आ गई। विमान के अगले हिस्से से एक पक्षी के टकराने से फ्रंट सेक्शन में क्षति पहुंची। विमान में कुल 186 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित दून एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। यह घटना शनिवार शाम लगभग 6:30 बजे हुई। लैंडिंग के बाद इंजीनियरिंग टीम ने निरीक्षण किया, जिसमें पुष्टि हुई कि विमान के नोज सेक्शन में नुकसान हुआ है। इसके बाद विमान को पार्किंग एरिया में मरम्मत के लिए खड़ा कर दिया गया। दून से मुंबई जाने वाले यात्रियों…

Read More

अल्मोड़ा जिले से हल्द्वानी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे चार शिक्षकों से भरी कार शनिवार (22 नवंबर 2025) शाम करीब 7 बजे रानीकृष्णा मार्ग पर रातीघाट के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और शिप्रा नदी में समा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के खाई में गिरने की तेज आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल खैरना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खैरना पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोग रेस्क्यू के लिए पहुंचे। अंधेरा और…

Read More

देहरादून के जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर में पाँच दिवसीय बूढ़ी दीपावली उत्सव की धूम मची हुई है। पूरे क्षेत्र के 29 खतों के गांवों में लोग अपने पारंपरिक वेशभूषा में सजे दिखाई दे रहे हैं और गांवों के आंगन दिनभर सांस्कृतिक गतिविधियों से गुलजार हैं। देवदार और भीमल की मशालों से बड़ी होलियात मनाई उत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को जौनसार-बावर में बड़ी होलियात का मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। परंपरा के अनुसार ग्रामीणों ने देवदार और भीमल की लकड़ी से बनाई गई होले (मशालें) जलाईं।ढोल–दमाऊ की थाप पर ईष्ट देवों की पूजा-अर्चना की गई और फिर गांवों के सामुदायिक आंगनों में…

Read More

देहरादून में 11 नवंबर 2024 की रात ओएनजीसी चौक पर हुए दिल दहला देने वाले हादसे की जांच में बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब एक साल बाद कैंट कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 500 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। पुलिस ने चालक राजकुमार, वाहन मालिक नरेश, और घटना के समय वाहन को किराये पर लेने वाले अभिषेक के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद माना जा रहा है कि अब मामले का ट्रायल जल्द शुरू होगा। पुलिस ने इस केस में 60 लोगों को गवाह बनाया है। कामाक्षी की…

Read More

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से खाली चल रहे नर्सिंग अधिकारियों और दंत चिकित्सकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने बुधवार को आधिकारिक भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी, जिसके साथ ही आवेदन तिथियों की घोषणा भी कर दी गई है। 🩺 103 नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर से 22 दिसंबर तक किए जा सकेंगे। नर्सिंग अधिकारी के पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है: नर्सिंग अधिकारी (महिला) – डिप्लोमाधारी: 63 पद नर्सिंग अधिकारी (महिला) – डिग्रीधारक: 31 पद नर्सिंग अधिकारी…

Read More

दिल्ली कार ब्लास्ट की जांच अब उत्तराखंड तक पहुंच गई है। यूपी एटीएस ने उत्तराखंड इंटेलिजेंस मुख्यालय को सात संदिग्धों की सूची साझा की है, जिनका किसी न किसी समय ब्लास्ट के आरोपियों से संपर्क रहा माना जा रहा है। इसके बाद उत्तराखंड इंटेलिजेंस और एसटीएफ ने सभी सात लोगों को निगरानी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उनके पिछले छह महीनों की गतिविधियां, कॉल डिटेल्स और इलेक्ट्रॉनिक व्यवहार की जांच जारी है। जांच एजेंसियों ने ब्लास्ट के मुख्य आरोपी और आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर उन नबी, तथा उसके नेटवर्क में शामिल आमिर राशिद अली, डॉ. मुजम्मिल शकील, डॉ.…

Read More

14 नवंबर की रात राजपुर रोड, मसूरी डायवर्जन के पास एक गंभीर घटना सामने आई। पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप और उनके गनर ने कथित रूप से एक कार को ओवरटेक न करने पर रोक दिया। सामने आए वीडियो में दिव्य प्रताप को पिस्तौल लेकर पीड़ित युवक और उसके ड्राइवर से मारपीट और गाली-गलौज करते देखा गया है। वीडियो सामने आने के बाद देहरादून पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी अजय सिंह ने पुष्टि की कि मुख्य आरोपी दिव्य प्रताप को तीन दिन के भीतर जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया है।…

Read More

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के पदभार ग्रहण समारोह ने 2027 के विधानसभा चुनाव की शुरुआत का माहौल बना दिया। समारोह में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने पार्टी नेताओं में नया उत्साह भर दिया। पूरे कार्यक्रम में नेतृत्व ने चुनावी एकजुटता और बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर दिया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए पार्टी नेताओं की तुलना पांडवों और पंचमुखी रुद्राक्ष से की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सख्त नसीहत देते हुए कहा कि कोई भी नेता यह न सोचे कि उसकी सीट हार जाए और बाकी 69…

Read More

ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में बंजी जंपिंग के दौरान एक और हादसा सामने आया है। ताज़ा वीडियो में एक पर्यटक को जंप करते समय अचानक रस्सी टूटने के बाद सीधे नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है। यह घटना बुधवार, 12 नवंबर की शाम की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद एडवेंचर गतिविधियों की सुरक्षा पर फिर से सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जंपिंग के दौरान अचानक तकनीकी खराबी होने से रस्सी टूट गई, जिससे पर्यटक नीचे जा गिरा। हालांकि टीम द्वारा तुरंत रेस्क्यू किया गया, लेकिन पर्यटक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना…

Read More

दिल्ली बम धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसी बीच उत्तराखंड के हल्द्वानी में प्रशासन ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो कथित तौर पर जाली दस्तावेजों के आधार पर स्थायी निवास प्रमाण पत्र (Domicile) और आधार कार्ड तैयार करता था। जांच में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आए फैजान मिकरानी के बनभूलपुरा स्थित घर पर कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान कई आधार कार्ड, सैकड़ों पुराने बिजली बिल, स्थायी निवास प्रमाण पत्र और बड़ी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए। यह कार्रवाई बरेली निवासी रईस…

Read More