Author: admin
हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की लेबर कॉलोनी से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। पीड़िता के बेटे शुभम पुत्र लखमीचंद की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शुभम के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5:40 बजे उनकी मां सुनीता रोज़ की तरह टहलने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान कॉलोनी के कुछ लोगों ने आरोप लगाते…
ऋषिकेश स्थित ऐतिहासिक चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो चुका है। खास बात यह है कि इस विश्वप्रसिद्ध धरोहर के मूल स्वरूप से किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ नहीं किया जा रहा। कार्यदायी संस्था का दावा है कि लगभग डेढ़ वर्ष के भीतर यह स्थल फिर से भव्य और दिव्य रूप में पर्यटकों के सामने होगा। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिलने के बाद, करीब 92 करोड़ रुपये की लागत से चौरासी कुटिया को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की योजना पर काम शुरू किया गया है। योजना…
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 20 दिसंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे पर्वतीय इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। खासतौर पर 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना अधिक है, जिससे चारधाम मार्गों और ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों पर ठंड और फिसलन…
नए साल की शुरुआत उत्तराखंड के हजारों परिवारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाली है। प्रदेश में 12,856 परिवारों को अपना पक्का घर मिलने जा रहा है। उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) ने इसकी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। उडा की योजना के तहत 31 दिसंबर तक कुल 15 आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि नए साल की शुरुआत में ही लाभार्थियों को उनके सपनों का आशियाना सौंपा जा सके। इनमें से 9 परियोजनाएं ऐसी हैं, जो नए साल के शुरुआती दिनों में ही पूरी होकर आवंटन के लिए…
देहरादून में पत्रकार पंकज मिश्रा की संदिग्ध मौत: पुलिस ने साथी पत्रकार और उसके दोस्त को पकड़ा
स्वतंत्र पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक पत्रकार अमित सहगल और उसके मुंबई निवासी दोस्त पार्थोशील को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना से एक दिन पहले दोनों आरोपी पंकज मिश्रा के घर पहुंचे थे, जहां उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट हुई थी। आरोप है कि जाते समय आरोपी मिश्रा और उनकी पत्नी के मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए थे। मंगलवार सुबह दून विहार क्षेत्र स्थित घर में पंकज मिश्रा के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। उन्हें अस्पताल…
उत्तराखंड में जबरन धर्मांतरण पर सजा को और कठोर बनाने वाला धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक–2025 फिलहाल लागू नहीं हो पाएगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने विधेयक को तकनीकी खामियों के चलते पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है। सूत्रों के अनुसार, लोकभवन ने विधेयक के ड्राफ्ट में कुछ कानूनी और प्रक्रियात्मक त्रुटियों की ओर इशारा किया है। इसके बाद विधायी विभाग को विधेयक वापस भेज दिया गया। अब धामी सरकार के सामने दो ही विकल्प बचे हैं—या तो अध्यादेश के जरिए इसे लागू किया जाए या फिर आगामी विधानसभा सत्र में संशोधित विधेयक दोबारा पारित कराया…
नरेंद्र नगर में लॉ कॉलेज की दिशा में सरकार ने एक ठोस कदम बढ़ा दिया है। कॉलेज के लिए डागर क्षेत्र में मानकों के अनुरूप भूमि का चयन कर लिया गया है। वन मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार, वित्त विभाग से प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही नए साल से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्टूबर 2021 में श्री कंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दौरान इस कॉलेज की घोषणा की थी, जिसके बाद अब जमीन चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि, प्रदेश में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) को लेकर स्थिति अब भी…
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की 157वीं पासिंग आउट परेड कई मायनों में खास रही। जहां एक ओर युवा कैडेट्स के कंधों पर सजे सितारों ने देशसेवा की नई शुरुआत का संकेत दिया, वहीं दूसरी ओर कुछ कहानियां ऐसी भी रहीं जिन्होंने परेड को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया। इन्हीं में से एक कहानी है लेफ्टिनेंट बने आयुष पाठक की, जिनके लिए यह पल न सिर्फ सपनों की उड़ान था, बल्कि प्रेम और समर्पण की जीत भी। मथुरा निवासी आयुष पाठक का सेना से जुड़ाव केवल एक करियर विकल्प नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का हिस्सा है। उनके पिता महादेव पाठक भारतीय…
प्रदेश में IPS तबादला सूची जारी: 15 अधिकारियों का ट्रांसफर, तृप्ति भट्ट बनीं अपर सचिव गृह
गृह विभाग ने राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शुक्रवार को जारी आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार, आईपीएस तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह एवं कारागार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें एसपी फायर सर्विस का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा रमन से पुलिस मुख्यालय का चार्ज हटा दिया गया है, हालांकि प्रोविजनिंग एंड मॉडर्नाइजेशन की जिम्मेदारी उनके पास बनी रहेगी। पीएसी में तैनात आईपीएस नीरू गर्ग को अब…
उत्तराखंड में अब ई-केवाईसी की लंबी लाइनों से राहत मिलने वाली है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के लिए एनआईसी देहरादून ने एक नया मोबाइल ऐप तैयार किया है, जिसकी बदौलत राज्य के 54 लाख से ज्यादा लोग अपने घर बैठे ही ई-केवाईसी पूरी कर सकेंगे। विभाग इसे अगले एक-दो दिनों में लॉन्च करने की तैयारी में है। फिलहाल पूरे प्रदेश में ई-केवाईसी के लिए लोगों को राशन डीलर की ई-पॉस मशीन पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इसके कारण कई जिलों में भारी भीड़ और असुविधा हो रही है। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के कुल 95.16 लाख लाभार्थियों में से…
