Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, May 17
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»UKSSSC परीक्षा: CM धामी बोले – यह नकल का मामला, पेपर लीक नहीं; होगी सख्त कार्रवाई
    उत्तराखंड

    UKSSSC परीक्षा: CM धामी बोले – यह नकल का मामला, पेपर लीक नहीं; होगी सख्त कार्रवाई

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रश्नपत्र प्रकरण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि यह पेपर लीक नहीं, बल्कि नकल का मामला है।

    मुख्यमंत्री धामी गुरुवार को देहरादून में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में पहली बार इस मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर बोले। उन्होंने कहा—“पेपर लीक तब माना जाता, जब प्रश्नपत्र सुबह 9 या 10 बजे बाहर आ जाता। यहां मामला 10:30–10:45 बजे का है। इसलिए इसे पेपर लीक कहना सही नहीं है। यह नकल का प्रकरण है और इसके खिलाफ हमने कानून बनाया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी।”

    सख्त कार्रवाई का आश्वासन

    सीएम धामी ने कहा कि यदि किसी के पास प्रश्नपत्र की जानकारी थी, तो उसे तत्काल पुलिस-प्रशासन को बताना चाहिए था। लेकिन कई घंटों तक यह छुपाया गया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर पूरे सिस्टम को बदनाम करने की कोशिश की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला नकल विरोधी कानून के तहत दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    विपक्ष और छात्रों का आरोप

    सरकार भले इसे नकल का मामला बता रही हो, लेकिन विपक्ष और अभ्यर्थियों का कहना है कि चाहे इसे पेपर लीक कहें या नकल—असल नुकसान मेहनती छात्रों का ही हो रहा है। इस तरह की घटनाओं से भर्ती प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा टूट रहा है।

    गिरफ्तारी और निलंबन

    हरिद्वार के आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादुरपुर जट के केंद्र के कक्ष संख्या 9 से आरोपी खालिद ने प्रश्नपत्र बाहर भेजा था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इस मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन, परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी, एक दारोगा और एक कांस्टेबल को निलंबित किया गया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version