Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: सात जिलों में बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट, राज्य की 274 सड़कें बंद
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: सात जिलों में बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट, राज्य की 274 सड़कें बंद

    adminBy adminAugust 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: सात जिलों में बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट, राज्य की 274 सड़कें बंद
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में बीते तीन दिन से मौसम खराब बना हुआ है। आज भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार बने हुए है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना है। साथ ही मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे के भीतर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना भी जताई है।

    मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे के दौरान वर्षा की संभावना बने रहने की संभावना जताई है। पिथौरागढ़ जिले में रात भर विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। सुबह से बादल छाए हैं। 18 सड़कें बंद हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दो अगस्त को नैनीताल, ऊधम सिंह नगर व चम्पावत जिलों के अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। कहीं कहीं पर तीव्र बौछार के साथ भारी वर्षा भी हो सकती है। तीन अगस्त को समूचे कुमाऊं में अच्छी वर्षा होने का अनुमान है। चार अगस्त से वर्षा से राहत मिल सकती है। मामूली बरसात में कालाढूंगी रोड पर होने वाले जलभराव के विरोध में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष व स्थानीय पार्षद रवि जोशी ने व्यापारियों के साथ धरना दिया। समर्थन देने पहुंचे विधायक सुमित हृदयेश ने घुटनों तक पानी में उतरकर विरोध जताया।

    राज्य में बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से एक नेशनल हाईवे समेत 274 सड़कें बंद हो गईं। इसके चलते पर्वतीय क्षेत्रों में जहां-तहां यात्री फंसे रहे। रविवार को 76 सड़कों को खोला जा सका। पहली बार सड़कों को खोलने के काम में तीन सौ से अधिक मशीनों को लगाया गया है। भारी बारिश के चलते श्रीनगर नेशनल हाईवे तोताघाटी में स्लिप और बोल्डर आने से बंद हो गया। लोनिवि की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में एक नेशनल हाईवे, 16 स्टेट हाईवे, 9 मुख्य जिला मार्ग, 5 अन्य जिला मार्ग, 88 ग्रामीण सड़कें और 155 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद हैं।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar weather उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version