Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»दर्दनाक सड़क हादसा: कौडियाला के पास खाई में गिरी यात्रियों की कार… अब तक नहीं मिला कोई सुराग
    उत्तराखंड

    दर्दनाक सड़क हादसा: कौडियाला के पास खाई में गिरी यात्रियों की कार… अब तक नहीं मिला कोई सुराग

    adminBy adminJuly 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    दर्दनाक सड़क हादसा: कौडियाला के पास खाई में गिरी यात्रियों की कार… अब तक नहीं मिला कोई सुराग
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे के पास कौडियाला में केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की कार गहरी खाई में गिर गई है। पुलिस चौकी ब्यासी से हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। नदी किनारे यात्रियों के सामान मिले हैं। बुधवार सुबह केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे मेरठ के यात्रियों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रस्सी की सहायता से खाई में उतरी। टीम को नदी किनारे गाड़ी की नंबर प्लेट,कैरी बैग,मोबाइल व आधार कार्ड मिले, जिससे ये अनुमान लगाया कि गाड़ी नदी में गिर गई है।

    बताया जा रहा है कि कार यूपी नंबर की थी और कार में चार लोग सवार थे। एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। हादसा बुधवार की सुबह कौडियाला के पास हुआ। जहां सुबह करीब 5:30 बजे के आसपास कार नदी में गिर गई। खबर लिखे जाने तक नहीं कार का पता चल पाया और न ही लापता लोगों का। एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम घटनास्थल राहत बचाव कार्य में लगी है। मौके पर स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ टीम, जल पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर बैग व कुछ सामान मिला है। गाड़ी का नंबर UP 15 AD 2158 है। घटनास्थल के समीप स्थित एक दुकानदार ने दुर्घटना की पुष्टि की है।

    नदी का जलस्तर बढ़ा होने व बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी हुई। वहीं इस दौरान मौके पर मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचित किया गया। रेस्क्यू अभियान अभी जारी है।

    इनके आधार कार्ड मिले

    -पंकज शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी शास्त्री नगर मेरठ उम्र 52 वर्ष

    -गुलवीर जैन पुत्र दर्शन लाल जैन निवासी शास्त्री नगर मेरठ उम्र 40 वर्ष

    -नितिन पुत्र राजेश निवासी शास्त्री नगर मेरठ  उम्र 25 वर्ष  व

    -हर्ष गुर्जर  पुत्र संजय  निवासी काजीपुर मेरठ  उम्र 19 वर्ष

    car accident devbhumi news devbhumi samachar kaudiyala news pahad news pahad samachar road accident uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version