Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»IPL में पहुंचा देवभूमि का एक और सितारा… मुंबई इंडियंस में सूर्य कुमार यादव की जगह लेंगे आकाश मधवाल
    उत्तराखंड

    IPL में पहुंचा देवभूमि का एक और सितारा… मुंबई इंडियंस में सूर्य कुमार यादव की जगह लेंगे आकाश मधवाल

    adminBy adminMay 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    IPL में पहुंचा देवभूमि का एक और सितारा… मुंबई इंडियंस में सूर्य कुमार यादव की जगह लेंगे आकाश मधवाल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से उत्तराखंड के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के खिलाड़ी और रुड़की निवासी आकाश मधवाल को मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल कर लिया गया है। अनुभवी बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव के चोटिल होकर टीम से बाहर होने के बाद आकाश मधवाल को उनकी जगह दी गई है। मुंबई इंडियंस ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी अपने प्रशंसकों से साझा की है। आपको बता दें आकाश मधवाल रुड़की के अशोक नगर के रहने वाले हैं। उत्तराखंड की रणजी टीम के सदस्य आकाश दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं।

    चोटिल सूर्यकुमार यादव की जगह आकाश मधवाल आगामी दो मैचों में मुंबई के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। आकाश मधवाल क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड से आइपीएल में जगह बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सीएयू सीनियर पुरुष टीम के मीडियम पेसर आकाश मधवाल मुंबई इंडियंस में बतौर नेट गेंदबाज जुड़े थे। बीते सत्र में आकाश रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु में बतौर नेट गेंदबाज जुड़े थे। सीएयू सचिव महिम वर्मा ने बताया कि यह उत्तराखंड के लिए बहुत खुशी की बात है कि आकाश मधवाल मुंबई इंडियंस के खेमे से जुड़े हैं।

    सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने की स्थिति में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया है। आकाश के चयन से अन्य खिलाड़ि‍यों का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य कई खिलाड़ी भी आइपीएल में पदार्पण करते नजर आएंगे। ऊधर, आकाश मधवाल के रुड़की स्थित घर में भी खुशी का माहौल है। आकाश की मां आशा मधवाल ने बताया कि सोमवार की दोपहर जब बेटे आकाश मधवाल का फोन आया तो वह बहुत खुश थे, उन्होंने बताया कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें टीम में शामिल कर लिया है।

     

    cricket devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar आकाश मधवाल उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version