Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»अल्मोड़ा»उत्तराखंड: नैनीताल बुकिंग पर आये पहाड़ के टैक्सी चालक की हत्या, जंगल से मिला खून से लथपथ शव
    अल्मोड़ा

    उत्तराखंड: नैनीताल बुकिंग पर आये पहाड़ के टैक्सी चालक की हत्या, जंगल से मिला खून से लथपथ शव

    adminBy adminMarch 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: नैनीताल बुकिंग पर आये पहाड़ के टैक्सी चालक की हत्या, जंगल से मिला खून से लथपथ शव
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नैनीताल: बुकिंग पर नैनीताल आए टैक्सी मालिक की हत्या कर दी गई है। चकरपुर से बनबसा के बीच जंगल से युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। सुबह के समय लोगों ने जब जंगल के क्षेत्र में खून और शव को देखा तो उनके हाथ पांव फूल गए। ऐसे में सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। हत्या के कारणों को जानने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रास्ते की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही हैं। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: मसूरी झील में मिला युवती का शव, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात

    जानकारी के मुताबिक ग्राम काछुला पोस्ट ऑफिस, धौलछीना निवासी 34 वर्षीय देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व. मदन सिंह बिष्ट अल्मोड़ा में रेस्टोरेंत भी चलाते हैं। इसके अलावा उनके पास एक इनोवा कार भी है, जो कि कमर्शियल तौर पर इस्तेमाल की जाती है। वह खुद भी टैक्सी चलाते हैं। देवेंद्र सिंह बिष्ट के भाई नंदन सिंह बिष्ट ने पुलिस को बताया कि पांच मार्च को वह अल्मोड़ा से नैनीताल बुकिंग के लिए निकला था मगर यहां कैसे पहुंचा कुछ कह नहीं सकते। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: रुद्रप्रयाग में मिट्टी की ढांग में दबकर तीन महिलाओं की मौत…

    सोमवार की सुबह चकरपुर और बनबसा के पास जंगल में हाईवे के किनारे देवेंद्र सिंह बिष्ट की इनोवा कार खड़ी देखी गई। कुछ लोगों ने जब वहां देखा तो पाया कि एक शव खाई में पड़ा हुआ था। जिसकी पहचान देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि उसके सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। साथ ही उसे जूते दूर पड़े हुए हैं और वहां काफी खून भी पड़ा है। माना जा रहा है कि हत्या के दौरान मृतक ने काफी लड़ाई की होगी। बहरहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर चुके हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version