Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड चुनाव: आज शाम को आयेंगे पहले एग्जिट पोल… सियासी दलों के माथे पर शिकन
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड चुनाव: आज शाम को आयेंगे पहले एग्जिट पोल… सियासी दलों के माथे पर शिकन

    adminBy adminMarch 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड चुनाव: आज शाम को आयेंगे पहले एग्जिट पोल… सियासी दलों के माथे पर शिकन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्‍तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था। वोटिंग पूरी हो जाने के बावजूद उत्‍तरांखड का एग्जिट पोल इसलिए नहीं जारी हो सका क्‍योंकि चार और राज्‍यों में भी चुनाव हैं। 7 मार्च यानी आज को उत्‍तर प्रदेश में आखिरी चरण की वोटिंग है। मतदान खत्‍म होने के थोड़ी देर बाद उत्‍तराखंड, यूपी, पंजाब, गोवा और मणिपुर के एग्जिट पोल आज आ जाएंगे। बीजेपी सरकार बचाने में सफल रहेगी या कांग्रेस को सत्‍ता में आने का मौका मिेलेगा या फिर आम आदमी पार्टी कोई उलटफेर करके दिखाएगी?

    BJP का चेहरा सीएम पुष्‍कर सिंह धामी हैं तो पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के अगुवा हैं। AAP ने अजय कोठियाल को राज्‍य में नेतृत्‍व सौंपा है। उत्‍तराखंड चुनाव का नतीजा क्‍या होगा, इसका पता तो 10 मार्च 2022 को ही चलेगा। उसी दिन मतगणना के बाद निर्वाचन आयोग पांचों राज्‍यों के चुनाव नतीजे घोषित करेगा। लेकिन अब आज जारी होने वाले एग्जिट पोल के नतीजों के लिए सभी सियासी दलों के माथे पर शिकन है।

    एग्जिट पोल कैसे तैयार करते है?

    मतदान कर पोलिंग बूथ से निकल रहे वोटर्स से पूछकर कि उन्‍होंने किसको वोट दिया है, एग्जिट पोल तैयार किए जाते हैं। चूंकि वोटर्स से सवाल पोलिंग स्‍टेशन से बाहर निकलते वक्‍त होता है इसलिए ऐसे सर्वे Exit Poll कहलाते हैं।

     

    एग्जिट पोल से क्‍या पता चलता है?

    एग्जिट पोल के पीछे यह धारणा होती है कि फौरन वोट डालकर निकले वोटर के सच बताने की संभावना ज्‍यादा है। सभी जवाबों को एक जगह इकट्ठा करके चुनाव के नतीजों का अनुमान लगाया जाता है।

     

    एग्जिट पोल/ओपिनियन पोल कौन कराता है?

    वोटर्स को ध्‍यान रखने वाली सबसे जरूरी बात यह है कि कोई सरकारी एजेंसी एग्जिट पोल/ओपिनियन पोल नहीं कराती। आमतौर पर न्‍यूज मीडिया संस्‍थान और निजी सर्वे फर्म मिलकर एग्जिट पोल/ओपिनियन पोल कराते हैं।

     

    क्‍या एग्जिट पोल के आंकड़े ही नतीजों में बदलते हैं?

     

    बिल्‍कुल नहीं। एग्जिट पोल नतीजों का अनुमान लगाते हैं। चुनाव के नतीजे आधिकारिक रूप से भारत का निर्वाचन आयोग जारी करता है, वहीं इकलौते और अंतिम परिणाम होते हैं।

    aap bjp congress devbhumi news devbhumi samachar exit pol pahad news pahad samachar uttarakhand election uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version