Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: जंगल में पकड़ी गई तमंचा बनाने की फैक्ट्री, भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: जंगल में पकड़ी गई तमंचा बनाने की फैक्ट्री, भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद

    adminBy adminMarch 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: जंगल में पकड़ी गई तमंचा बनाने की फैक्ट्री, भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बरहैनी रेंज के जंगल में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से तमंचे व असलहे बनाने के उपकरण के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक आरोपित फरार हो गया। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।मंगलवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि 28 फरवरी को कालाढूंगी पुलिस व वन विभाग की टीम ने बरहैनी रेंज के जंगल में अवैध शराब बनने की सूचना पर छापा मारने गई थी। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से बड़ी खबर: मेहंदी सूखने से पहले ही नवविवाहिता की हत्या, पति पुलिस हिरासत में

    जंगल में कांबिंग के दौरान तीन व्यक्ति तमंचे बनाते हुए दिखे। पुलिस ने दो को पकड़ लिया। तीसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौका से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपितों ने अपना नाम खुशालपुर सकनिया गदरपुर निवासी गुरमीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह व अमरजीत सिंह पुत्र सतपाल सिंह बताया। फरार आरोपित इसी गांव का राजेंद्र उर्फ राजू पुत्र दर्शन सिंह है। आरोपितों की निशानदेही पर जंगल से एक अद्र्धनिर्मित तमंचा व तीन तमंचे 315 बोर बरामद हुए। आरोपितों ने बताया कि वह रोजी-रोटी के लिए जंगल में तंमचा बनाने की छोटी फैक्ट्री चलाते थे। तमंचा बनाने में जो सामान कम पड़ता था उसे रुद्रपुर व गदरपुर से खरीदकर लाते थे। तमंचा बनाने के बाद आसपास के क्षेत्र में सप्लाई होने थे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version