Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»JOB ALERT: उत्तराखंड राज्य में 1300 से ज्यादा पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती
    उत्तराखंड

    JOB ALERT: उत्तराखंड राज्य में 1300 से ज्यादा पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती

    adminBy adminMarch 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    JOB ALERT:  उत्तराखंड राज्य में 1300 से ज्यादा पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए जल्द अच्छी खबर आने वाली है। दरअसल एलटी से प्रवक्ता के कैडर में प्रमोशन के बाद खाली होने वाले पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के प्रमोशन का अंतिम प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के लिए भर्ती प्रस्ताव भी बनाना शुरू कर दिया है विभागीय सूत्रों के अनुसार 13 सौ से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती का आयोजन होगा।

    माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने इसकी पुष्टि की। आचार संहिता की वजह से उन्होंने इस विषय पर अधिक टिप्पणी तो नहीं की, लेकिन यह जरूर कहा कि निदेशालय स्तर पर भर्ती का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एलटी शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर पूर्व में लोक सेवा आयोग को भेजे गए प्रस्ताव पर आयोग ने कुछ जानकारियां मांगी थी। आयोग की आपत्तियों का समाधान करते हुए प्रमोशन का संशोधित प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। अब शासन से औपचारिक पत्र आयोग को जाना है।

    इसके बाद आयोग डीपीसी की तारीख तय कर देगा। बंपर प्रमोशन की वजह से एलटी कैडर में खाली होने वाले पदों को भरने के लिए भी शिक्षा विभाग ने अभी से कसरत शुरू कर दी। इन पदों को वर्तमान शैक्षिक सत्र में ही भरने के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। प्रस्ताव का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार विभागीय कोटे के अनुसार 2200 पदों में 40 फीसदी को बेसिक से प्रमोशन के जरिए भरा जाएगा। बाकी 1300 से ज्यादा पद सीधी भर्ती के होंगे।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar recruitment uttarakhand uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version