Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»वर्ल्ड रेस वाकिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के सूरज दिखाएंगे दम, जीते चुके हैं कई पदक
    उत्तराखंड

    वर्ल्ड रेस वाकिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के सूरज दिखाएंगे दम, जीते चुके हैं कई पदक

    adminBy adminFebruary 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    वर्ल्ड रेस वाकिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के सूरज दिखाएंगे दम, जीते चुके हैं कई पदक
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के युवा धावक सूरज पंवार का चयन ओमान में आयोजित होने वाली वर्ल्ड रेस वाकिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली 11 सदस्यीय भारतीय टीम में हुआ है। टीम में चयन के बाद से सूरज पंवार ने अपनी तैयारियों में भी तेजी ला दी है। देहरादून के प्रेमनगर निवासी सूरज पंवार ने वर्ष 2018 में यूथ ओलिंपिक में पांच हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया था। सूरज पंवार यूथ ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे।

    इसके बाद से सूरज ने अपने सफर में पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में सूरज ने नए रिकार्ड बनाने के साथ कई पदक जीते। मस्कट में आयोजित होने वाली वर्ल्ड रेस वाकिंग चैंपियनशिप से ही वह एशियन गेम्स और कामनवेल्थ गेम्स का टिकट पाने का प्रयास करेंगे। सूरज ने कहा कि मस्कट के बाद झारखंड की राजधानी रांची में एक प्रतियोगिता होनी है। उससे भी एशियन गेम्स व कामनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीनियर वर्ग में विदेशी सरजमीं पर यह मेरा पहला टूर्नामेंट है, तो मेरा प्रयास रहेगा कि मैं अपनी रेस को बेहतर टाइमिंग के साथ खत्म करूं।

    कहा कि तैयारी काफी पहले से चल रही है, साईं सेंटर में आने से तैयारियों में तेजी आई है। एक मार्च के पास टीम मस्कट के लिए रवाना होगी। सूरज  रोजाना सुबह व शाम अपने कोच अनुप बिष्ट के निर्देशन में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज स्थित एक्सीलेंस विंग में अभ्यास कर रहें हैं। सूरज का कहना है कि बड़े टूनार्मेंट के लिए तैयारियों भी बड़ी करनी होती है, इसी तैयारी में जुटा हुआ हूं। वर्ल्ड रेस वाकिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के दो और खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें दस किमी वाक रेस के लिए देहरादून निवासी रेश्मा पटेल और 35 किमी वाक रेस के लिए नैनीताल निवासी चंदन सिंह का चयन भी हुआ है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar suraj panwar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार वर्ल्ड रेस वाकिंग चैंपियनशिप
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version