Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026

    देहरादून में कार में मिली मेडिकल छात्रा की लाश, HOD के खिलाफ FIR दर्ज

    March 27, 2026

    उत्तराखंड में बढ़ेगी महंगाई, 1 अप्रैल से बिजली-पानी के बिल 15% होंगे महंगे

    March 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, March 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»कौन हैं अनुकृति गोसाईं… जिन्होंने मॉडलिंग के बाद उत्तराखंड की राजनीति में रखा है कदम
    उत्तराखंड

    कौन हैं अनुकृति गोसाईं… जिन्होंने मॉडलिंग के बाद उत्तराखंड की राजनीति में रखा है कदम

    adminBy adminJanuary 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कौन हैं अनुकृति गोसाईं… जिन्होंने मॉडलिंग के बाद उत्तराखंड की राजनीति में रखा है कदम
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हरक सिंह रावत खूब सुर्खियों में रहे। उनके साथ अनुकृति गोसाईं का नाम भी खूब चर्चा में रहा। वह हरक सिंह रावत की बहू हैं और सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं। इससे पहले वह एक मॉडल थी। हरक सिंह रावत राजनीति में अपनी पुत्रबहू का करियर सवारना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने भाजपा का साथ भी छोड़ दिया। खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरक सिंह अपने परिवार के लिए टिकट मांग रहे थे। हरक सिंह लैंसडाउन से अनुकृति को टिकट दिलाना चाहते हैं। हरक सिंह और अनुकृति अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और माना जा रहा है कि लैंसडाउन से अनुकृति को टिकट मिल जाए। अनुकृति गुसांई ने अपनी पढ़ाई लैंसडाउन और देहरादून से की है। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: जानिये कौन है वो युवा चेहरा जिसपर कांग्रेस ने रुद्रप्रयाग सीट से खेला है सबसे बड़ा दाव

    अनुकृति गोसाईं को मॉडलिंग में कामयाबी मिल चुकी है। वह मिस इंडिया दिल्ली रही थी। इसके अलावा मिस इंडिया प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रही थीं। साल 2013 में वे ब्राइड ऑफ द वर्ल्ड इंडिया का खिताब जीता। अनुकृति ने साल 2014 में मिस इंडिया पैसिफिक वर्ल्ड और साल 2017 में मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया । साल 2018 में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के बेटे तुषित रावत के साथ अनुकृति की शादी हुई। तुषित शंकरपुर स्थित दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में काम करते रहे हैं। अनुकृति लैंसडाउन में कई वक्त से काम कर रही हैं। महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान की अध्यक्ष हैं। वह हरक सिंह रावत का चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। ऐसे में उनके राजनीतिक कौशल को पहचानते हुए हरक सिंह रावत एक नई शुरुआत कराना चाहते हैं। वह कांग्रेस में अनुकृति के साथ ही लौटे हैं और माना जा रहा है कि इसके लिए टिकट एक शर्त हो सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि जिस सीट के लिए हरक सिंह रावत का दल बदल गया क्या वहां से अनुकृति को टिकट मिलता है या नहीं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026

    देहरादून में कार में मिली मेडिकल छात्रा की लाश, HOD के खिलाफ FIR दर्ज

    March 27, 2026

    उत्तराखंड में बढ़ेगी महंगाई, 1 अप्रैल से बिजली-पानी के बिल 15% होंगे महंगे

    March 26, 2026

    चारधाम यात्रा 2026: 19 अप्रैल से शुभारंभ, धामी सरकार ने हटाई श्रद्धालुओं की संख्या की पाबंदी

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version