Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड से बड़ी खबर : गहरी खाई में गिरी बारातियों से भरी बस, तीन की मौत, कई घायल
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड से बड़ी खबर : गहरी खाई में गिरी बारातियों से भरी बस, तीन की मौत, कई घायल

    adminBy adminJanuary 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड से बड़ी खबर : गहरी खाई में गिरी बारातियों से भरी बस, तीन की मौत, कई घायल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल की सीमा पर सड़क हादसे की खबर है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के एक गांव से बारात लेकर गाजियाबाद लौट रही एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दूल्हें की बुआ और भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पुलिस व आईटीबीपी के जवानों ने रामनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को गाजियाबाद से नैनीडांडा ब्लॉक के अदालीखाल में एक बरात आई थी और वर पक्ष वधु लेकर वापस लौट रहा था। इस दौरान शंकरपुर चौकी चेकपोस्ट से करीब एक किमी दूर मरचूला से पहले धुमाकोट-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस गहरी खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम फाइनल, किसी भी टाइम आ सकती सूची: हरीश रावत

    मौके पर पहुंची पुलिस और आईटीबीपी जवानों ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मजिस्ट्रेट सल्ट/खुमाड़ गौरव पाण्डे ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे मरचूला से चार किलो मीटर आगे शंकरपुर के समीप बारात में शामिल मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक सहित कुल 21 लोग सवार थे। बस के खाई में गिरते ही बारातियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे की खबर प्रशासन को देते हुए बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरी बस में फंसे यात्रियों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। हादसे में राकेश शर्मा पुत्र किशोर, दुल्हन की ताई सरिता पत्नी वासवानन्द, दूल्हे की बुआ सौदा देवी की रामनगर लाते वक्त मौत हो गई। सल्ट एसओ गोविंद सिंह मेहरा ने बताया कि आस-पास के ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version