Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026

    देहरादून में कार में मिली मेडिकल छात्रा की लाश, HOD के खिलाफ FIR दर्ज

    March 27, 2026

    उत्तराखंड में बढ़ेगी महंगाई, 1 अप्रैल से बिजली-पानी के बिल 15% होंगे महंगे

    March 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, March 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: नाले में पड़ा मिला युवक का शव, शिक्षक माता-पिता को बिन बताए निकला था घर से
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: नाले में पड़ा मिला युवक का शव, शिक्षक माता-पिता को बिन बताए निकला था घर से

    adminBy adminJanuary 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    18 साल के युवक का शव नाले में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शीशमहल निवासी मनोज कुमार के रुप में हुई है जो बिना बताए घर से निकला था। वहीं पुलिस को मृतक के पास से उसकी स्कूटी भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शीशमहल कर्नल वार्ड निवासी मनोज कुमार (18) पुत्र प्रियांशु का शव आरटीओ रोड स्थित रेशमबाग के पास एक नाले में संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: यहां हुआ कोरोना विस्फोट… एक ही स्कूल में मिले 85 छात्र कोरोना पॉजिटिव

    सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन की। घटनास्थल के पास से पुलिस को मृतक युवक की स्कूटी भी बरामद हुई। जानकारी मिली है कि युवक घर से बिना बताए निकल गया था। मृतक के माता—पिता शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात प्रियांशु घर से बिना बताए स्कूटी लेकर निकल गया था। और सुबह परिजन को मौत की सूचना मिली जिससे घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने जानकारी दी कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस आशंका जताई जा रही है कि रात के समय ही प्रियांशु को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी होगी और उसकी मौत हुई होगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं कि ये हत्या है या युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026

    देहरादून में कार में मिली मेडिकल छात्रा की लाश, HOD के खिलाफ FIR दर्ज

    March 27, 2026

    उत्तराखंड में बढ़ेगी महंगाई, 1 अप्रैल से बिजली-पानी के बिल 15% होंगे महंगे

    March 26, 2026

    चारधाम यात्रा 2026: 19 अप्रैल से शुभारंभ, धामी सरकार ने हटाई श्रद्धालुओं की संख्या की पाबंदी

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version