Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    25 लाख की ठगी से हिली कांग्रेस: गोदियाल पर लगे आरोप, अंदरूनी कलह उजागर

    May 6, 2026

    राहुल गांधी का PS बनकर ठगी: देहरादून में 25 लाख की ठगी का खुलासा

    May 5, 2026

    सांसद अनिल बलूनी की पहल लायी रंग अब रामनगर-देहरादून ट्रेन सेवा को मिली स्वीकृत

    May 4, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, May 6
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तरकाशी»उत्तराखंड: पोतों को बचाने के लिए जंगल में भालू से भिड़ गया 65 वर्षीय बुजुर्ग, घायल
    उत्तरकाशी

    उत्तराखंड: पोतों को बचाने के लिए जंगल में भालू से भिड़ गया 65 वर्षीय बुजुर्ग, घायल

    adminBy adminDecember 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: पोतों को बचाने के लिए जंगल में भालू से भिड़ गया 65 वर्षीय बुजुर्ग, घायल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भटवाड़ी ब्लाक के सैंज गांव में अपने दो पोतों को बचाने के लिए एक 65-वर्षीय वृद्ध भालू से भिड़ कर उसे भगाने में कामयाब रहा। काफी देर तक दोनों के बीच संघर्ष चला और अंत में भालू को जंगल की ओर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि, इस में वृद्ध बुरी तरह घायल हो गए। बावजूद इसके उन्होंने अपने दोनों लाडले पोतों को सकुशल घर तक पहुंचाया। बाद में परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया, जहां से उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात… टैबलेट के लिए मिलेंगे 40-40 हजार

    जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 20 किमी दूर सैंज गांव में भी इन दिनों भालू का आतंक व्याप्त है। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे ग्राम सैंज निवासी प्रताप सिंह पंवार गांव से 500 मीटर दूर पेयजल स्रोत की मरम्मत करने गए थे। पंवार के साथ उनके 8 व 6 वर्षीय पोते भी थे। वे लोग अभी पेयजल स्त्रोत के पास पहुंचे ही थे कि तभी अचानक झाड़ियों के पीछे से एक भालू पंवार के पोतों पर झपटा। यह देख पंवार भालू से भिड़ गए और घायल होने के बावजूद उसे उल्टे पांव भगाने में कामयाब रहे।

    उखीमठ पहुंचे इन्डियन आइडियल पवनदीप राजन और अरुणिता, लिया भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    25 लाख की ठगी से हिली कांग्रेस: गोदियाल पर लगे आरोप, अंदरूनी कलह उजागर

    May 6, 2026

    राहुल गांधी का PS बनकर ठगी: देहरादून में 25 लाख की ठगी का खुलासा

    May 5, 2026

    सांसद अनिल बलूनी की पहल लायी रंग अब रामनगर-देहरादून ट्रेन सेवा को मिली स्वीकृत

    May 4, 2026

    “क्रिप्टो-क्रिश्चियन” गतिविधियों के आरोपों ने देहरादून में बढ़ाया तनाव, घर-घर संपर्क पर उठे सवाल

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version