Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड… इन पांच जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड… इन पांच जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना

    adminBy adminDecember 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड… इन पांच जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। पहाड़ों में कुछ जगह तापमान गिरने के कारण झरने और नाले तक जम गए हैं। मैदानों में सर्द हवाओं ने सभी की कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की भी आशंका है। जबकि मैदानों में मौसम शुष्क बने रहने के साथ सर्द हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। वहीं, मसूरी में इन दिनों तापमान माइनस एक डिग्री बना हुआ है।

    मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर और शेष जिलों के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है। राज्य के मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बर्फबारी होने की संभावना 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, 18, 19 व 20 को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह के समय पाला पड़ने की संभावना है। वहीं दून में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

    चारों धाम में न्यूनतम तापमान माइनस पांच से छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मैदानों में न्यूनतम पारे में गिरावट आई है। दून समेत ज्यादातर इलाकों में पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। जिससे सुबह और शाम कड़ाके की ठंड सता रही है। केदारनाथ में इन दिनों तापमान माइनस 15 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत हो रहे पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। तीन सौ से अधिक मजदूर केदारनाथ से वापस लौटे चुके हैं। हालांकि खून जमाने वाली ठंड में भी 70 मजदूर व अन्य कर्मचारी अब भी केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन कार्यों की रफ्तार सुस्त पड़ गई है।

    barish cold devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar snow fall uttarakhand news uttarakhand samachar weather उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025

    उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग के मचा हड़कंप

    April 16, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version