Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका के बारे में जानें ये बड़ी बातें.. कल हेलीकॉप्टर क्रैश में हुआ निधन
    उत्तराखंड

    बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका के बारे में जानें ये बड़ी बातें.. कल हेलीकॉप्टर क्रैश में हुआ निधन

    adminBy adminDecember 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका के बारे में जानें ये बड़ी बातें.. कल हेलीकॉप्टर क्रैश में हुआ निधन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में उत्तराखंड का सूरज डूब गया। भारतीय वायुसेना के एमआई-17 वी फाइव हेलीकॉप्टर में सवार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। शाम छह बजकर तीन मिनट पर जैसे ही वायुसेना ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि हेलीकाप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई तो हर शख्स स्तब्ध रह गया।

    बिपिन रावत वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में व्याख्यान देने जा रहे थे। उनका चॉपर अपने गंतव्य पर पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बिपिन रावत की मधुलिका रावत आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष थीं और सामाजिक सेवाओं में सक्रिय रूप से शामिल थीं। मध्य प्रदेश के शहडोल की रहने वाली मधुलिका रावत की शादी 1986 में बिपिन रावत से हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। एक मुंबई में रहती है और दूसरी बेटी उनके साथ रहती है। मधुलिका ने अपनी स्कूली शिक्षा ग्वालियर के सिंधिया कन्या विद्यालय से की और मनोविज्ञान की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की। जब बिपिन रावत आर्मी में कैप्टन थे तभी मधुलिका ने उनसे शादी की ।

    मधुलिका रावत का परिवार वर्तमान में शहडोल जिला मुख्यालय स्थित पुश्तैनी आवास ‘राजाबाग’ में रहता है। उनके पिता मृगेंद्र सिंह शाडोल जिले के सोहागपुर रियासत के रियासतदार थे। वह 1967 और 1972 में कांग्रेस विधायक भी रहे थे। आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रमुख पदाधिकारी के रूप में, मधुलिका रावत ने सेना की विधवाओं के लिए कई कल्याणकारी कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मधुलिका रावत के भाई यशवर्धन सिंह ने कहा कि वह आखिरी बार दिल्ली में दशहरा के अवसर पर बिपिन रावत से मिले थे। इस दौरान रावत ने उनसे वादा किया था कि वह मधुलिका के पैतृक गांव शहडोल जाएंगे और एक सैनिक स्कूल स्थापित करने में सहायता प्रदान करेंगे।

    bipin rawat devbhumi news devbhumi samachar helicopter crashes madhulika rawat pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version