Thursday, February 19

महाभारत सर्किट पर हुई चर्चा

देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी से भेंट कर महाभारत सर्किट से पर विस्तृत चर्चा की।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी से दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में शिष्टाचार भेंट कर उनसे कहा कि उत्तराखंड में महाभारत काल से जुड़े कई ऐतिहासिक और पौराणिक स्थान हैं। यहीं से पांडव स्वर्ग रोहण को भी गए थे। इसलिए हम प्रदेश में महाभारत सर्किट को विकसित करने पर कार्य कर रहे हैं। इससे निश्चित रूप से पर्यटकों को महाभारत काल के इतिहास, संस्कृति और पौराणिक कथाओं को जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि महाभारत सर्किट के तहत कुरूक्षेत्र को उत्तराखंड के उन स्थानों से जोड़ना चाहिए जहां-जहां पाण्डवों ने प्रवास किया।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version