Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»सोशल मीडिया पर डीएम वंदना पर टूट पड़ी कट्टरपंथियों की गैंग, अब्दुल मलिक पर एक्शन से बौखलाए
    Uncategorized

    सोशल मीडिया पर डीएम वंदना पर टूट पड़ी कट्टरपंथियों की गैंग, अब्दुल मलिक पर एक्शन से बौखलाए

    adminBy adminFebruary 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    सोशल मीडिया पर डीएम वंदना पर टूट पड़ी कट्टरपंथियों की गैंग, अब्दुल मलिक पर एक्शन से बौखलाए
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले के बनभूलपुरा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में अब नैनीताल की डीएम वंदना सिंह सोशल मीडिया एक्स पर ट्रेंड हो रही हैं। इस्लामिक कट्टरपंथी अब उन्हें सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्रेंड करा रहे हैं। उनके खिलाफ हैश टैग अरेस्ट वंदना सिंह करके ट्रोल किया जा रहा है। उन्हें संघी विचारधारा का बताया जा रहा है। खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कराने वालों को देखें तो इसमें अधिकतर इस्लामिक कट्टरपंथी शामिल हैं।

    ऐसी ही कट्टरपंथी मानसिकता से सने लोगों ने अतिक्रमण को किनारे रख दिल्ली प्रेस क्लब में वंदना सिंह के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस की। ऐसे लोग जो कभी हल्द्वानी बनभूलपुरा कभी गए नहीं, वहां से मिले एक वीडियो के आधार पर वो वंदना सिंह के खिलाफ माहौल बनाते देखे गए। दरअसल, आईएएस वंदना सिंह हल्द्वानी बनभूलपुरा मामले में सख्त रुख की वजह से चर्चा में आई हैं। उन्होंने क्षेत्र के सबसे बड़े भू माफिया हाजी अब्दुल मलिक के खिलाफ अभियान छेड़ा है, जिसने करोड़ों की सरकारी नजूल भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके वहां अवैध रूप से मदरसा और नमाज़स्थल बना दिया था। इसी की आड़ में वो जमीन को खुर्द बुर्द कर था था। अब्दुल मलिक का आपराधिक इतिहास रहा है, पहले भी उस पर रासुका लगी थी और हत्या अपहरण डकैती जैसे मामले दर्ज है।

    शनिवार शाम तक करीब डेढ़ लाख से अधिक पोस्ट और रीपोस्ट हो गए थे। इसमें डीएम के विरोध और उनके समर्थन में कमेंट करने वाले यूजर्स शामिल थे। डीएम वंदना सिंह ने हल्द्वानी में हिंसा को लेकर सख्त रुख अपनाया था। उन्होंने तुरंत कर्फ्यू लगाने के साथ दंगाइयों को देखते ही पैर में गोली मारने का आदेश दिया था। बाद में मुख्यमंत्री धामी ने भी डीएम का एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया। इस वीडियो में डीएम वंदना सिंह वनभूलपुरा स्थित मलिक का बगीचा में अतिक्रमण से मुक्त हुई भूमि को लेकर शासन की योजना की जानकारी दे रही हैं। इस वीडियो में डीएम कह रहीं हैं कि खाली कराई गई जमीन पर पुलिस थाना खोलने के साथ ही गौला नदी में खनन कार्य करने वाले मजदूरों के बच्चों के लिए मुस्कान और आंगनबाड़ी केन्द्र बनाएंगी।

    इस कार्य के लिए जिला खनन समिति की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी गई है। सरकार का साथ मिलने के बाद तेजी से बढ़े समर्थक सीएम पुष्कर धामी ने वनभूलपुरा के पूरे घटनाक्रम में डीएम वंदना सिंह की भूमिका का समर्थन किया। इसके बाद वंदना सिंह के समर्थन में आने वाले पोस्टों की संख्या तेजी से बढ़ी। हालांकि उनकी मुखालफत में भी देर शाम तक लगातार पोस्ट होते रहे। क्या बोलीं वंदना सिंह नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने कहा, ‘पता चला है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मेरे खिलाफ चल रहा हैशटैग अभियान एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने शुरू किया। सच्चाई का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यहां पहुंची फैक्ट फाइंडिंग टीम के सदस्य मुझसे मिले तक नहीं, न ही फोन पर कोई जानकारी ली। सदस्य क्षेत्र के उलेमाओं और बुद्धिजीवियों से भी मिले बगैर चले गए।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version