Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जब अपने स्कूल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, नए भवन का किया लोकार्पण, सीएम धामी की खुलकर सराहना

    February 7, 2026

    कोटद्वार: 2 लाख का इनाम ठुकराकर ‘मोहम्मद दीपक’ ने फिर दिखाई इंसानियत की मिसाल

    February 6, 2026

    हल्द्वानी में खौफनाक वारदात: बीमार भाई की बेरहमी से हत्या, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

    February 5, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»जब अपने स्कूल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, नए भवन का किया लोकार्पण, सीएम धामी की खुलकर सराहना
    Uncategorized

    जब अपने स्कूल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, नए भवन का किया लोकार्पण, सीएम धामी की खुलकर सराहना

    adminBy adminFebruary 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    जब अपने स्कूल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, नए भवन का किया लोकार्पण, सीएम धामी की खुलकर सराहना
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में स्थित जनता इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    सीएम योगी अपराह्न लगभग 3:15 बजे यमकेश्वर स्थित हेलिपैड पर पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात वे हेलिपैड के समीप स्थित प्राचीन यमकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और करीब दस मिनट तक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

    पूजा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ दोपहर 3:34 बजे जनता इंटर कॉलेज पहुंचे और विद्यालय के नवनिर्मित भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आधुनिक और भव्य भवन छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले एक माह के भीतर विद्यालय में फर्नीचर सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।

    1965 में हुई थी विद्यालय की स्थापना

    जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर की स्थापना वर्ष 1965 में की गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस विद्यालय से पुराना जुड़ाव रहा है। करीब 45 वर्ष पूर्व वे यहां खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने आए थे। दो वर्ष पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह ने योगी आदित्यनाथ से विद्यालय के जीर्णोद्धार की मांग की थी।

    उस समय अपने पैतृक गांव पंचूर आगमन के दौरान सीएम योगी ने विद्यालय के नवनिर्माण के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर आदित्य बिरला ग्रुप के सहयोग से लगभग 2 करोड़ रुपये की सीएसआर निधि से विद्यालय भवन का निर्माण किया गया। नए भवन में 12 कक्ष, शौचालय और रसोईघर की सुविधा विकसित की गई है।

    उत्तराखंड सरकार और सीएम धामी की जमकर सराहना

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है, जो केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाता है।

    उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है और यह प्रदेश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि नई नीति में अध्ययन के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान पर विशेष जोर दिया गया है और उत्तराखंड सरकार इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तराखंड आज धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यमकेश्वर महादेव जैसे पावन क्षेत्र में आधुनिक शैक्षणिक संस्थान का निर्माण यह दर्शाता है कि राज्य सरकार ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

    उन्होंने नवनिर्मित इंटर कॉलेज भवन को क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि बेहतर शैक्षणिक अधोसंरचना से गांवों में रहकर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव हो सकेगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    कोटद्वार: 2 लाख का इनाम ठुकराकर ‘मोहम्मद दीपक’ ने फिर दिखाई इंसानियत की मिसाल

    February 6, 2026

    हल्द्वानी में खौफनाक वारदात: बीमार भाई की बेरहमी से हत्या, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

    February 5, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा फैसला: मदरसा बोर्ड भंग, धामी सरकार ने बनाया अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण

    February 4, 2026

    उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को नई उड़ान: पर्वतारोहण के लिए 83 हिमालयी चोटियां शुल्क मुक्त घोषित

    February 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version