Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: मैदानी इलाकों में छाया घना कोहरा, पर्वतीय जिलों में बर्फ गिरने की संभावना
    Uncategorized

    उत्तराखंड: मैदानी इलाकों में छाया घना कोहरा, पर्वतीय जिलों में बर्फ गिरने की संभावना

    adminBy adminDecember 20, 2025No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: मैदानी इलाकों में  छाया घना कोहरा, पर्वतीय जिलों में बर्फ गिरने की संभावना
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 20 दिसंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे पर्वतीय इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है।

    मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। खासतौर पर 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना अधिक है, जिससे चारधाम मार्गों और ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों पर ठंड और फिसलन बढ़ सकती है।

    वहीं मैदानी जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट घोषित किया है, जिससे सुबह और रात के समय दृश्यता कम रहने की आशंका है।

    मौसम विभाग ने यात्रियों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर पहाड़ी मार्गों पर सफर करने वालों से सावधानी बरतने को कहा गया है। प्रशासन भी मौसम पर नजर बनाए हुए है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version