Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»नरेंद्र नगर को लॉ कॉलेज की सौगात, लेकिन एनएलयू पर अब भी सस्पेंस बरकरार
    Uncategorized

    नरेंद्र नगर को लॉ कॉलेज की सौगात, लेकिन एनएलयू पर अब भी सस्पेंस बरकरार

    adminBy adminDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नरेंद्र नगर में लॉ कॉलेज की दिशा में सरकार ने एक ठोस कदम बढ़ा दिया है। कॉलेज के लिए डागर क्षेत्र में मानकों के अनुरूप भूमि का चयन कर लिया गया है। वन मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार, वित्त विभाग से प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही नए साल से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्टूबर 2021 में श्री कंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दौरान इस कॉलेज की घोषणा की थी, जिसके बाद अब जमीन चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

    हालांकि, प्रदेश में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। उत्तराखंड के साथ बने राज्यों छत्तीसगढ़ और झारखंड में क्रमशः 2003 और 2010 में NLU की स्थापना हो चुकी है, लेकिन उत्तराखंड में वर्षों बाद भी यह परियोजना कागज़ों से आगे नहीं बढ़ पाई है।

    मार्च 2019 में रानीपोखरी के लिस्ट्राबाद गांव में रेशम विभाग की 10 एकड़ भूमि पर NLU का शिलान्यास किया गया था। शुरुआती कार्यों के लिए 50 लाख रुपये की स्वीकृति भी मिली, लेकिन इसके बाद निर्माण शुरू नहीं हो सका। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग की खराब स्थिति के कारण परियोजना अटक गई। इससे पहले नैनीताल में विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन वहां भी जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई।

    एक ओर नरेंद्र नगर में लॉ कॉलेज का सपना आकार लेने लगा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी अब भी असमंजस और स्थान चयन की उलझनों में फंसी हुई है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version