Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देवभूमि में हैवानियत की हदें पार… कार में मां और छह साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म
    Uncategorized

    देवभूमि में हैवानियत की हदें पार… कार में मां और छह साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म

    adminBy adminJune 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देवभूमि में हैवानियत की हदें पार… कार में मां और छह साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देवभूमि उत्तराखंड में एक हैवानियत भरा मामला सामने आ रहा है जहाँ कार में लिफ्ट देकर हैवानों ने मां और मासूम बेटी के साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों को गंगनगर के किनारे फेंक दिया गया। लहूलुहान छह साल की बेटी की हालत ऐसी बिगड़ गई कि उसका सर्जरी करना पड़ा। उसकी हालत बहुत खराब है, पर डाक्टरों की एक टीम इस कोशिश में जुटी है कि किसी तरह ठीक ठाक होकर वह अपनी घर चली जाये। मां बेटी को मिले गहरा घाव की कहानी बाहर आते ही सनसनी फैल गई।

    जिस किसी ने इस गैंगरेप के बारे में जाना सुना, उनका दिल दहल गया। पुलिस की अलग अलग चार टीमें हैवानों को खोज निकालने में जुट गई है। इसके लिये सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। यह मामला रुड़की में कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला शुक्रवार की देर रात अपनी छह साल की बेटी के साथ किसी काम से रुड़की आ रही थी। सवारी के इंतजार में वह कलियर में गंगनहर किनारे खड़ी थी। एक कार को आता देख महिला ने हाथ देकर रुकने का इशारा किया। साथ ही कार सवारों से रुड़की तक लिफ्ट मांगी। कार सवारों ने महिला को कार में बैठा लिया। कार सवारों ने रुड़की और कलियर गंगनहर पटरी के बीच महिला को डरा धमकाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

    यही नहीं हैवानों ने उसकी बच्ची के साथ गैंगरेप किया। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला बेटी को लहूलुहान हालत में लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही महिला को साथ लेकर गंगनहर पटरी और रुड़की व आसपास कार सवारों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि शुक्रवार की रात महिला की तहरीर पर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि महिला एक युवक के साथ थी और रुड़की आने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। इस मामले में युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार सामूहिक दुष्कर्म
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version