उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार देर रात नौकरशाही में बड़ा बदलाव करते हुए 31 IAS, 1 IFS, 24 PCS और 1 सचिवालय सेवा अधिकारी के तबादले किए। चार जिलों के जिलाधिकारियों को भी बदला गया।
- चार जिलों के डीएम बदले
पौड़ी: आशीष चौहान को यूकाडा का सीईओ और निदेशक खेल बनाया गया। उनकी जगह स्वाति एस भदौरिया नई डीएम बनीं।
चंपावत: नवनीत पांडे को सचिव कार्मिक बनाया गया, मनीष कुमार बने नए डीएम।
रुद्रप्रयाग: सौरभ गहरवार को सिडकुल एमडी बनाया गया, प्रतीक जैन बने नए डीएम।
उत्तरकाशी: मेहरबान सिंह बिष्ट को ऊर्जा और उरेडा का प्रभार मिला, प्रशांत आर्या बने नए डीएम।
- कई सचिवों के विभागों में बदलाव
आनंद बर्द्धन से जलागम हटा।
सचिन कुर्वे से पर्यटन वापस लिया गया।
दिलीप जावलकर को जलागम सौंपा गया।
युगल किशोर पंत को सिंचाई, धीरज गर्ब्याल को पर्यटन और श्रीधर बाबू को समाज कल्याण और श्रम दिया गया।
डॉ. नीरज खैरवाल, डॉ. वी. षणमुगम, डॉ. आर. राजेश, डॉ. पंकज पांडे, डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम समेत कई सचिवों के विभाग बदले गए।
- PCS अधिकारियों के तबादले
भरत सिंह फिरमाल को सचिवालय सेवा का अपर सचिव बनाया गया।
रामजी शरण शर्मा को सीडीओ अल्मोड़ा बनाया गया।
अशोक जोशी, त्रिलोक सिंह, पीसी दुमका समेत कई PCS अफसरों को नई जिम्मेदारी मिली।
कई PCS अफसर ADM, नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, डिप्टी कलेक्टर जैसे पदों पर इधर-उधर किए गए।
- अन्य प्रमुख फेरबदल
दीप्ति सिंह को श्रम आयुक्त से हटाकर महानिदेशक शिक्षा बनाया गया।
सोनिका, अभिषेक रुहेला, मनुज गोयल, रीना जोशी, हरीश चंद्र कांडपाल जैसे अधिकारियों के प्रभारों में कटौती या नई जिम्मेदारी दी गई।


