Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड सरकार ने पिछले साल की तुलना में गन्ना मूल्य 29.50 रुपये बढाया
    Uncategorized

    उत्तराखंड सरकार ने पिछले साल की तुलना में गन्ना मूल्य 29.50 रुपये बढाया

    adminBy adminNovember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड सरकार ने पिछले साल की तुलना में गन्ना मूल्य 29.50 रुपये बढाया
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को वर्तमान पेराई सत्र के लिए गन्ने का मूल्य (राज्य परामर्श मूल्य) अग्रेती प्रजाति के लिए 355 रुपये प्रति क्विंटल तथा सामान्य प्रजाति के लिए 345 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर दिया है। यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि इस पेराई सत्र के लिए निर्धारित नया गन्ना मूल्य पिछले पेराई सत्र से 29.50 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। उन्होंने कहा, ‘ इस बार प्रदेश के गन्ना किसानों को पिछले साल के मुकाबले प्रति क्विंटल 29.50 रुपये ज्यादा भुगतान मिलेगा।’

    उधर संसद में कृषि कानून रद हुए, इधर मुख्यमंत्री ने सितारगंज की बंद पड़ी चीनी मिल को पेराई के लिए शुरू कर हजारों किसानों को बड़ी राहत दी। ढुलान भाड़े में कटौती और गन्ना मूल्य में बड़ी वृद्धि का तोहफा किसानों की झोली में डाल दिया। कृषि कानूनों (Agriculture Lawas) को लेकर बदले राजनीतिक वातावरण में मुख्यमंत्री के इस कदम को सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। कृषि कानूनों को लेकर किसानों की नाराजगी और विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस इस मामले में सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए थी। किसानों की राजनीति का हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों की विधानसभा सीटों पर असर है ही, देहरादून और नैनीताल जिलों की कुछ सीट भी इस असर के दायरे में मानी जाती हैं।

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को सधे अंदाज में किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाए। धामी ने सितारगंज में लंबे अरसे से बंदी पड़ी चीनी मिल में पेराई सत्र को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने इस मौके पर गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले भी कर दी। सितारगंज में मुख्यमंत्री के किसानों के हित में पहल की तो देहरादून में गन्ना व चीनी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मोर्चा संभाला। सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि बीते 20 वर्षों में पहली बार किसी सरकार ने गन्ना मूल्य में इतनी बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से भी ज्यादा है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version