Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, June 5
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»दर्दनाक हादसा: चमोली जिले में इस जगह खाई में गिरी कार… तीन पर्यटकों की मौत
    Uncategorized

    दर्दनाक हादसा: चमोली जिले में इस जगह खाई में गिरी कार… तीन पर्यटकों की मौत

    adminBy adminOctober 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    दर्दनाक हादसा: चमोली जिले में इस जगह खाई में गिरी कार… तीन पर्यटकों की मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बदरीनाथ धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे नोएडा के यात्रियों की कार चमोली कस्बे के निकट खाई में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। आपको बता दें नोएडा से छह यात्री दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम आए थे। रविवार देर शाम दर्शन के बाद वापस लौटते हुए बदरीनाथ हाईवे पर चमोली कस्बे से 500 मीटर की दूरी पर कार अलकनंदा नदी किनारे जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार एक बस को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी।

    हादसे में नोएडा निवासी 26 वर्षीय अरविंद और 31 वर्षीय संदीप तोमर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 30 वर्षीय हरेंद्र, 26 वर्षीय सुशील अवाना, 26 वर्षीय अक्षित और 27 वर्षीय दीपक घायल हो गए। सूचना के बाद चमोली पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। स्थानीय निवासियों के साथ यात्रियों ने भी रेस्क्यू में मदद की। बारिश होने के कारण रास्ता खतरनाक बना हुआ है। जिससे रेस्क्यू में भी दिक्कतें हुई। पुलिस के अनुसार, जिन घायलों को निकाला गया है उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    गोपेश्वर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि सभी तीर्थयात्री कार से बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद केदारनाथ जा रहे थे। गहरी खाई होने के कारण घायलों को रेस्क्यू करने में पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मृतकों व घायलों के परिजनों को दे दी गई है। रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में गौरीकुंड हाईवे पर संगम बाजार के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। रविवार को शाम 4 बजे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर संगम बाजार स्थित सुरंग के पास से एक युवक मुख्य बाजार की तरफ आ रहा था।

    chamoli news devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar road accident uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025

    उत्तराखंड: प्रशासनिक दबाव और इस्तीफे की अटकलों पर रचिता जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

    June 3, 2025

    दिल्ली सीएम का धार्मिक दौरा: केदारनाथ धाम में परिवार संग लिया आशीर्वाद

    June 2, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version