Saturday, November 14

उत्तराखंड में  सरकार बनाने की कोशिशों में जुटी आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। आप के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मंगलवार को प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में आप छोड़कर आए नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। कौशिक ने दावा किया कि आप के 29 पदाधिकारियों समेत 75 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने भाजपा के दावे को झूठ करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में आप के केवल तीन पदाधिकारी मनोज द्विवेदी, नवीन सिंघल और जितेंद्र मलिक शामिल हुए। इनमें से सिंघल निष्क्रिय थे।

राज्य में आगामी साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक दल छोड़ दूसरे दलों में शामिल होने का सिलसिला शुरू होगया हैं । बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में ही आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। इसके लिए बकायदा भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

आगामी विधानसभा चुनाव में महज कुछ महीने का ही वक्त बचा है जहां एक और आम आदमी पार्टी लगातार वादे करते नजर आ रही है ताकि जनता को लुभाया जा सके। तो वही, आम आदमी पार्टी के नेताओं का अन्य दलों में शामिल होना कहीं ना कहीं आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को उसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि चुनाव के दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही चुनाव जिताने में एक अहम भूमिका निभाते हैं। आम आदमी पार्टी को सक्रिय हुए कुछ महीने ही हुए हैं लेकिन अभी से ही नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version