Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राजनीति»हरियाणा विधानसभा चुनाव: अभय चौटाला ने किया बुजुर्गों और युवाओं को वादे
    राजनीति

    हरियाणा विधानसभा चुनाव: अभय चौटाला ने किया बुजुर्गों और युवाओं को वादे

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चंडीगढ। हरियाणा में विधानसभा चुनाव में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। सभी पार्टियां जनता को लुभाने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के नेता अभय चौटाला ने मंगलवार को राज्य की जनता से बड़ा वादा किया है। उन्होंने सरकार बनने पर बुजुर्गों को पेंशन और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। बहादुरगढ़ में एक रैली के दौरान अभय चौटाला ने हरियाणा में इनेलो-बसपा (INLD-BSP Alliance) की सरकार बनने का दावा किया।

    बुजुर्गों, महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान
    अभय चौटाला ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी, तो वे बुजुर्गों को हर महीने 7,500 रुपये पेंशन देंगे। इसके साथ-साथ उन्होंने 2 लाख युवाओं को रोजगार देने का भी वादा किया। चौटाला ने महिलाओं को 1,100 रुपये सम्मान भत्ता देने की बात भी कही। इतना ही नहीं, उन्होंने हर परिवार को मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर देने का भी ऐलान किया।

    सरकार में रहेगी अहम भूमिका
    अभय चौटाला ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य में 30-35 सीटें जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सत्ता से दूर हो रही है और कांग्रेस सत्ता के नजदीक नहीं पहुंच रही है। ऐसे में इनेलो-बसपा गठबंधन सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

    हरियाणा की जनता से BJP ने किए ये वादे
    24 फसलों की MSP पर होगी खरीद।
    महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना में हर महीने 2,100 रुपये मिलेंगे।
    हर घर गृहिणी योजना के तहत 500 रुपये में गैस सिलिंडर मिलेगा।
    हरियाणा के अग्निवीरों को राज्य सरकार नौकरी देगी।
    OBC उधमियों को 25 लाख तक का कर्ज मिलेगा।
    ग्रामीण छात्राओं को स्कूटी देने का भी वादा।
    हर जिले में ओलंपिक खेलों की ट्रेनिंग होगी।
    पिछड़ी जातियों के लिए अलग-अलग कल्याण बोर्ड बनेगा।
    2 लाख युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी मिलेगी।
    नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत होगी।
    शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख घर बनाए जाएंगे।
    फरीदाबाद-गुरुग्राम के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस सेवा की शुरुआत होगी।
    ‘चिरायु आयुष्मान योजना’ के तहत 10 लाख तक का मुफ्त इलाज।
    सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस की सेवा मुफ्त मिलेगी।
    वैज्ञानिक फॉर्मूले के तहत मासिक पेंशन में वृद्धि होगी।
    कांग्रेस ने दी थी क्या गारंटी?
    वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 6,000 रुपये की पेंशन।
    पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) बहाल की जाएगी।
    2 लाख खाली सरकारी पदों को जल्द भरा जाएगा।
    हरियाणा को नशा मुक्त बनाया जाएगा।
    चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख रुपये का मुफ्त इलाज।
    गरीब परिवारों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।
    गरीब परिवारों को 100 गज के प्लॉट भी दिए जाएंगे।
    किसानों को कानूनी MSP की गारंटी।
    इस प्रकार, हरियाणा में चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है, जहां सभी पार्टियां जनता को अपने पक्ष में करने के लिए सभी साधन अपना रही हैं।

    Abhay Chautala Haryana assembly elections promises to the elderly and youth अभय चौटाला बुजुर्गों और युवाओं को वादे हरियाणा विधानसभा चुनाव
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    डीटीसी में घाटा होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार पर उठाए सवाल 

    March 25, 2025

    विपक्ष नेता आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बार फिर रेखा सरकार पर साधा निशाना 

    March 22, 2025

    कांग्रेस का आरोप, उत्तराखंड को भाजपा सरकार ने बना दिया मदिरा प्रदेश

    December 9, 2024

    ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व संभालने के लिए तैयार हूं’

    December 7, 2024
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version