Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में सुबह-सुबह बड़ा हादसा: सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत और दो घायल

    September 20, 2026

    युवाओं के आइडिया से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने सुने ‘जेन-जी’ के सुझाव

    September 19, 2026

    उत्तराखंड: 1320 MW बिजली खरीद पर घमासान, कांग्रेस के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब

    September 18, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, September 20
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»National»दुखद खबर: मशहूर गीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का निधन…शोक में पूरा बॉलीवुड
    National

    दुखद खबर: मशहूर गीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का निधन…शोक में पूरा बॉलीवुड

    adminBy adminFebruary 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    दुखद खबर: मशहूर गीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का निधन…शोक में पूरा बॉलीवुड
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का आज मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वह अभी 69 वर्ष के थे। अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी ने पीटीआई को बताया कि “लाहिड़ी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को उनके घर बुलाया। उन्हें फिर अस्पताल लाया गया।

    उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौर गई है। बप्‍पी लाहिड़ी जिनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था। उनका जन्‍म 27 नवंबर 1952 को जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल में हुआ था। इनके पिता का नाम अपरेश लाहिड़ी तथा मां का नाम बन्‍सारी लाहिड़ी था। बप्‍पी दा ने मात्र तीन वर्ष की आयु में ही तबला बजाना शुरू कर दिया था जिसे बाद में उनके पिता के द्वारा और भी गुर सिखाये गये। बॉलीवुड को रॉक और डिस्को से रू-ब-रू कराकर पूरे देश को अपनी धुनों पर थिरकाने वाले मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी ने कई बड़ी छोटी फिल्‍मों में काम किया।

    बप्पी ने 80 के दशक में बालीवुड को यादगार गानों की सौगात दे कर अपनी पहचान बनाई. महज 17 साल की उम्र से ही बप्पी संगीतकार बनना चाहते थे और उनकी प्रेरणा बने एसडी बर्मन. बप्पी टीनएज में एसडी बर्मन के गानों को सुना करते और उन्हें रियाज किया करते थे. उन्हें बंगाली फिल्म, दादू (1972) में गाना गाने का पहला अवसर मिला था। हालांकि हिंदी फिल्मों में उन्होंने अपनी जगह फिल्म नन्हा शिकारी (1973) से बनाना शुरू किया। ताहिर हुसैन की हिंदी फिल्म, ज़ख्मी (1975) से उन्हें बॉलीवुड में खुदको स्थापित किया और एक पार्श्व गायक के रूप में पहचान बनाई। 1970-80 के दशक के अंत में डिस्को डांसर, नमक हलाल और डांस डांस जैसे साउंडट्रैक के लिए लोकप्रिय, उन्होंने भारतीय सिनेमा के साथ संश्लेषित डिस्को संगीत को बेहतर ढंग से एकीकृत करने में मदद की।

    bappi lahidi bappi lahidi death bollywood बप्पी लाहिड़ी बप्पी लाहिड़ी की मौत बॉलीवुड
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ‘हम संविधान और कुरान के अनुयायी हैं, आपकी विचारधारा को ठोकर मारते हैं’: UCC पर ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला

    September 17, 2026

    हरिद्वार में सनसनी: सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव, धारदार हथियार से की गई हत्या

    September 17, 2026

    लश्कर कमांडर सैफुल्ला पर शिकंजा: पहलगाम हमले सहित कई आतंकी वारदातों के लिए गैर-जमानती वारंट जारी

    September 17, 2026

    दिल्ली मतदाता सूची विवाद: 47 लाख नाम हटाए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट 21 सितंबर को करेगा सुनवाई

    September 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version