Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में सुबह-सुबह बड़ा हादसा: सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत और दो घायल

    September 20, 2026

    युवाओं के आइडिया से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने सुने ‘जेन-जी’ के सुझाव

    September 19, 2026

    उत्तराखंड: 1320 MW बिजली खरीद पर घमासान, कांग्रेस के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब

    September 18, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, September 20
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»National»अपने 04 साथियों की हत्या करने वाले CRPF जवान ने बताई पूरी वजह, वायरल हुआ वीडियो
    National

    अपने 04 साथियों की हत्या करने वाले CRPF जवान ने बताई पूरी वजह, वायरल हुआ वीडियो

    adminBy adminNovember 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    अपने 04 साथियों की हत्या करने वाले CRPF जवान ने बताई पूरी वजह, वायरल हुआ वीडियो
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के लिंगनपल्ली कैंप में CRPF जवान ने अपने ही 4 साथियों को गोली मारकर मार डाला था। घटना के बाद अब जवान से पूछताछ करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में आरोपित जवान वर्दी में है और उसके हाथ बंधे हुए हैं। साथ ही अधिकारी व साथी जवान उससे पूछताछ कर रहे हैं। आरोपित जवान ने गोली चलाने के पीछे की वजह साथी जवानों द्वारा अश्लील शब्दों का उपयोग और मारे जाने की धमकी देना बता रहा है। हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।  आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: नदी किनारे मिली लापता छात्र की लाश, बुझ गया घर का इकलौता चिराग…
    वीडियो में जवान अफसरों के सवालों का जवाब दे रहा है कि, हां मैंने ही सभी को मारा है। मेरी पत्नी के बारे में गलत कमेंट करते थे। उसे कच्ची कली कहते थे। इसके साथ ही एक अन्य अफसर का नाम लेकर कह रहा है कि, वे लोग जंगल में मुझे मरवाने की प्लानिंग कर रहे थे। इसलिए मैंने सभी को मार दिया। बता दें कि, सोमवार को जिले के लिगंमलपल्ली सीआरपीएफ कैंप में तड़के 3 बजे जवान रितेश रंजन ने अपनी सर्विस रायफल एके47 से ताबड़तोड़ गोली चलाई थी। इस घटना ने सीआरपीएफ और देश को झंकझोर कर रख दिया। गोली लगने से चार जवानों की मौत और अन्य घायल किए थे।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: नदी किनारे मिली लापता छात्र की लाश, बुझ गया घर का इकलौता चिराग…
    कई बार जवानों को अपने साथियों से मस्ती-मजाक करना भारी पड़ जाता है। फ्रस्ट्रेशन से जूझ रहे उनके साथी जब मजाक सहन नहीं कर पाते हैं तो जवानों पर ही गोलियां बरसा देते हैं। पिछले 3-4 सालों में ऐसी ही घटनाओं में 20 से ज्यादा जवानों ने अपनी जान गंवाई है। सबसे ज्यादा नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा स्थित सुरक्षाबलों के कैंप में इस तरह की घटनाएं हुई हैं। इस तरह की घटनाओं में सबसे ज्यादा CRPF के 9 जवानों की मौत हुई है, जबकि ITBP के 6 और CAF को 5 जवानों का नुकसान झेलना पड़ा है। इनमें से ज्यादातर घटनाएं रात के समय ही हुई हैं। जब सभी जवान ड्यूटी खत्म होने के बाद महफिल में बैठते और एक दूसरे से मस्ती-मजाक करने लगते हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ‘हम संविधान और कुरान के अनुयायी हैं, आपकी विचारधारा को ठोकर मारते हैं’: UCC पर ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला

    September 17, 2026

    हरिद्वार में सनसनी: सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव, धारदार हथियार से की गई हत्या

    September 17, 2026

    लश्कर कमांडर सैफुल्ला पर शिकंजा: पहलगाम हमले सहित कई आतंकी वारदातों के लिए गैर-जमानती वारंट जारी

    September 17, 2026

    दिल्ली मतदाता सूची विवाद: 47 लाख नाम हटाए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट 21 सितंबर को करेगा सुनवाई

    September 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version