Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में सुबह-सुबह बड़ा हादसा: सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत और दो घायल

    September 20, 2026

    युवाओं के आइडिया से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने सुने ‘जेन-जी’ के सुझाव

    September 19, 2026

    उत्तराखंड: 1320 MW बिजली खरीद पर घमासान, कांग्रेस के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब

    September 18, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, September 20
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»National»किसान साथियों से मिलकर मैं बहुत प्रसन्न हूं और इनकी सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है: केंद्रीय मंत्री
    National

    किसान साथियों से मिलकर मैं बहुत प्रसन्न हूं और इनकी सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है: केंद्रीय मंत्री

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज किसान संगठनों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने किसान महापंचायत के प्रमुख रामपाल सिंह सहित विभिन्न राज्यों से आए किसान प्रतिनिधियों का स्वागत किया और उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की।

    चौहान ने इस बैठक को सार्थक बताते हुए कहा, “आज मेरा सौभाग्य है कि मैंने किसान महापंचायत के प्रमुख और उनके संघ के साथियों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। राज्य और केंद्र सरकार से संबंधित कई मुद्दों पर ध्यान दिया गया है, जिनका समाधान करने के लिए गंभीरता से विचार किया जाएगा।”

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान हितैषी नीतियों की भी सराहना की और बताया कि किसानों के साथ संवाद उनके मुद्दों को समझने में मदद करता है। चौहान ने कहा, “किसान महापंचायत के प्रमुख ने किसानों के लिए और काम करने की आवश्यकता बताई है। हम फसल बीमा योजना और अन्य मुद्दों पर काम करेंगे और उनके समाधान का प्रयास करेंगे।”

    मंत्री ने कहा, “किसान साथियों से मिलकर मैं बहुत प्रसन्न हूं और इनकी सेवा करना मेरे लिए भगवान की पूजा के समान है।” उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि फसल बीमा योजना के तहत किसानों को सवैंच्छिक रूप से शामिल किया जाएगा, चाहे वे ऋणी हों या अऋणी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    ‘हम संविधान और कुरान के अनुयायी हैं, आपकी विचारधारा को ठोकर मारते हैं’: UCC पर ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला

    September 17, 2026

    हरिद्वार में सनसनी: सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव, धारदार हथियार से की गई हत्या

    September 17, 2026

    लश्कर कमांडर सैफुल्ला पर शिकंजा: पहलगाम हमले सहित कई आतंकी वारदातों के लिए गैर-जमानती वारंट जारी

    September 17, 2026

    दिल्ली मतदाता सूची विवाद: 47 लाख नाम हटाए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट 21 सितंबर को करेगा सुनवाई

    September 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version