Author: Amit Thapliyal
डोप जांच के लिए नमूना देने से इनकार करने पर निलंबित पहलवान ने कहा -“सरकार बदले की भावना से प्रेरित”
नई दिल्ली: ओलंपिक पदक विजेता भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया, जिन्हें डोप जांच के लिए नमूना देने से इनकार करने के कारण चार साल के लिए निलंबित कर दिया गया है, ने बुधवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह प्रतिबंध बदले की भावना से प्रेरित है। पूनिया ने आरोप लगाया कि अगर वह भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) में शामिल हो जाते, तो यह प्रतिबंध हटा लिया जाता। नाडा का आरोप राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने 10 मार्च को राष्ट्रीय चयन ट्रायल के दौरान बजरंग पूनिया द्वारा नमूना देने से इनकार करने के बाद उनका निलंबन किया…
नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेल और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफार्मों को विनियमित करने वाले मौजूदा कानूनों को सशक्त बनाने की तत्काल आवश्यकता है। संपादकीय जांच से लेकर अनियंत्रित अभिव्यक्ति तक इस विषय पर बोलते हुए मंत्री वैष्णव ने कहा कि हम एक ऐसे युग में रह रहे हैं, जहां सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफार्मों का प्रभाव अत्यधिक बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि पहले लोकतांत्रिक संस्थाएं और प्रेस पारंपरिक रूप से सामग्री की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए संपादकीय…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज युवाओं से “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग” का हिस्सा बनने के लिए एक रोचक क्विज में भाग लेने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने अपने एक पोस्ट में कहा कि यह क्विज युवाओं को 12 जनवरी 2025 को होने वाले इस ऐतिहासिक संवाद का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे वे भारत के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे। प्रधानमंत्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा: “मेरे युवा मित्रो, एक रोचक क्विज है, जो यह सुनिश्चित करेगी कि आप 12 जनवरी, 2025 को ऐतिहासिक विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का हिस्सा बन…
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर महायुति में अब तक कोई स्पष्ट सहमति नहीं बन पाई है। विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद से मुख्यमंत्री के पद को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। बीजेपी नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल की है, लेकिन शीर्ष पद पर कौन काबिज होगा, इस पर अनिश्चितता बनी हुई है। 23 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, महायुति गठबंधन में विरोधाभासी आवाजें उठने लगी हैं। बीजेपी और शिवसेना दोनों अपने-अपने उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे बढ़ा रहे हैं। बीजेपी…
डॉक्टरों की आपत्ति के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल कर्मी का CPR वीडियो किया डिलीट
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डॉक्टरों की आपत्ति के बाद एक वायरल वीडियो डिलीट कर दिया है, जिसमें एक रेल कर्मी चलती ट्रेन में एक बुजुर्ग यात्री को CPR देते नजर आ रहे थे। वीडियो में 70 वर्षीय यात्री को दिल का दौरा पड़ने पर ट्रेन में TTE द्वारा CPR दिया गया था, जिसे रेल मंत्रालय ने ‘लाइफ सेवर’ बताते हुए ट्वीट किया था। हालांकि, डॉक्टरों ने CPR देने के तरीके पर सवाल उठाए थे, खासकर चेस्ट कम्प्रेशन की तकनीक को लेकर, जिससे पसलियां टूटने और सांस लेने में कठिनाई होने की संभावना जताई गई। इसके बाद मंत्री…
बेंगलुरु: बेंगलुरु से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक होटल के कमरे से असम की 19 साल की युवती माया गोगोई का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने हत्या का आरोप उसके प्रेमी आरव हरनी पर लगाया है। युवती का शव उस सर्विस अपार्टमेंट से बरामद हुआ, जिसे उसने अपने प्रेमी के साथ बुक किया था। 23 नवंबर को, सीसीटीवी फुटेज में माया और आरव को दोपहर 12:30 बजे अपार्टमेंट में प्रवेश करते हुए देखा गया था। इसके बाद, तीन दिन बाद पुलिस ने शव को बरामद किया। मंगलवार सुबह, आरव को अकेले अपार्टमेंट से…
कुंभ कॉन्क्लेव से भारतीय संस्कृति व आध्यात्मिकता मूल्यों का वैश्विक प्रचार होगा- सीएम धामी
प्रयागराज में ‘तृतीय कुम्भ कॉन्क्लेव’ समापन समारोह देहरादून/प्रयागराज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रयागराज, में आयोजित ‘तृतीय कुम्भ कॉन्क्लेव’ के समापन समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह कुंभ कॉन्क्लेव भारतीय सनातन संस्कृति, सभ्यता और आध्यात्मिकता के मूल्यों को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का एक प्रभावशाली मंच है। जिसके आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने “इंडिया थिंक काउंसिल” का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिवेणी की ये भूमि गंगा, यमुना और सरस्वती जैसी पवित्र नदियों की संगम स्थली के साथ हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक परंपराओं का भी संगम…
66 करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी सीएम धामी ने केंद्र का जताया आभार देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को ‘स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट 2024 – 25 योजना‘ के तहत 66 करोड़ रुपए का विशेष लोन (सहायता) जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय में तीर्थनगरी ऋषिकेश में पयर्टन विभाग के अधीन विभिन्न परियोजनाओं के लिए योजना के तहत कुल 100 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं, जिसमें से प्रथम किश्त के रूप में 66 करोड़ रुपए जारी किए…
प्रमुख मार्गों पर लगेंगे एसएलवीडी कैमरे देहरादून। लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटना और सड़कों के चौड़ीकरण को देखते हुए परिवहन विभाग देहरादून शहर में मुख्य मार्गों पर वाहनों की अधिकतम गति-सीमा का दोबारा निर्धारण करने जा रहा है। दो वर्ष पहले निर्धारित की गई गति-सीमा पर वर्तमान परिदृश्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, वर्तमान में जो गति-सीमा तय है, उसमें कई बाईपास व प्रमुख मार्ग ऐसे हैं, जहां कार की अधिकतम गति 30 किमी प्रतिघंटा है। ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि सड़कों के चौड़ीकरण या विकास का क्या लाभ है, जब गति-सीमा ””बैलगाड़ी”” के समान रखनी…
सार्वजनिक स्थानों पर पत्थरबाजों और उपद्रवियों के लगेंगे पोस्टर योगी सरकार ने नुकसान की वसूली का अध्यादेश किया जारी उत्तर प्रदेश। संभल जिले में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण के दौरान हुए बवाल के बाद पत्थरबाजों और उपद्रवियों की तलाश जोरों पर हो रही है। इसके साथ ही हिंसा करने वालों पर यूपी सरकार सख्ती बरतेगी। पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक रूप से लगाए जा सकते हैं। संभल में कोर्ट के आदेश पर हुए जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में 27 आरोपी पकड़े…
