Author: Amit Thapliyal
अवैध ढाबें व रेस्टोरेंट वाले यात्रियों से वसूल रहे मनमाने दाम अब अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी बसें नहीं चलेगी ड्राइवर-कंडक्ट की मनमर्जी देहरादून। कई मार्गों पर रोडवेज की बसें केवल अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी। अगर ड्राइवर-कंडक्टर ने मनमर्जी से बसें रोकी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने सभी सहायक महाप्रबंधकों को कड़ा पत्र जारी किया है। कहा, देहरादून-दिल्ली, देहरादून-नैनीताल, टनकपुर-देहरादून, देहरादून-हरिद्वार-अंबाला, चंडीगढ़-देहरादून, दिल्ली-नैनीताल, टनकपुर-दिल्ली मार्गों पर परिवहन निगम प्रबंधन ने ढाबे और रेस्टोरेंट अधिकृत किए हुए हैं। लेकिन, संज्ञान में आया है कि कई ड्राइवर-कंडक्टर बसों का ठहराव अवैध ढाबों या रेस्टोरेंट पर…
काशीपुर। दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को एडीजे प्रथम की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दहेज अधिनियम और घरेलू हिंसा के मामलों में अभियुक्त को अलग-अलग सजा सुनाई है। जिला रामपुर के थाना टांडा ग्राम दौलपुरी निवासी राकेश पुत्र पूरनलाल ने 16 अगस्त 2022 को बाजपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उन्होंने अपनी बहन गीता की शादी 16 मार्च 2020 को ग्राम दुधिया कॉलोनी नमुना(बरहैनी) निवासी दिनेश पुत्र रामकिशोर के साथ की थी। उसका पति, जेठ संजीव कुमार, सर्वेश कुमार और सास कमलावती, मामा जय…
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के सम्पूर्ण डाटा के रख-रखाव के लिये शीघ्र ही मानव सम्पदा पोर्टल बनाया जायेगा। जिसमें कार्मिकों की सम्पूर्ण सेवा काल का लेखा-जोखा सुरक्षित रहेगा। भारतीय ज्ञान परम्परा से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से सभी जनपदों में एक-एक आवासीय मॉडल विद्यालय बनाये जायेंगे। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभाग में तैनात सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के सम्पूर्ण सेवाकाल का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के दृष्टिगत ‘मानव सम्पदा’ पोर्टल बनाने के निर्देश…
वक्त के साथ-साथ इंसान के लाइफस्टाइल में ढेरों बदलाव आएं हैं। बढते टेक्नोलॉजी ने काम को आसान बना दिया है, लेकिन इसके कई नुकसान भी देखने को मिले हैं। आजकल ट्रैवलिंग में या कोई काम कर रहे हो तो गाना सुनने की अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। युवा घंटो-घंटो कान में इसे लगाकर रखते हैं। हेडफोन्स या ईयरफोन का ज्यादा समय तक इस्तेमाल करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। सुनने पर हो सकता है असर ईयरफोन का ज्यादा इस्तेमाल आपके सुनने की क्षमता पर असर डालता है। जबकि हेडफोन कान से चिपके होते हैं इसमें…
कांग्रेस ने कहा, लाभ में चल रहे मोहान के आईएमपीसीएल को बेचने की साठ गांठ खाद्यान्न परिवहन बिलों के लंबे समय से भुगतान न होने के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आयुष मंत्रालय के मोहान, अल्मोड़ा स्थित आईएमपीसीएल एकमात्र सरकारी संस्थान को बेचने पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने यहां आहूत प्रेस वार्ता में कहा कि यह संस्थान प्राचीन शास्त्रीय विधि से आयुर्वेदिक यूनानी औषधि निर्माण का कार्य करती है । इस सरकारी संस्थान को मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को बेचने की हर संभव कोशिश में लगी हुई है। आईएमपीसीएल को…
दून विवि में जल एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन विषय पर जुटे विशेषज्ञ सिलक्यारा विजय अभियान’ की प्रथम वर्षगाँठ देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित ‘सिलक्यारा विजय अभियान’ प्रथम वर्षगाँठ एवं 19वाँ राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन-2024 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने सिल्क्यारा विजय अभियान पुस्तक एंव अन्य पुस्तकों का विमोचन किया। उन्होंने सिल्क्यारा रेस्क्यू अभियान पर बनी लघु फिल्म का अवलोकन भी किया। राज्यपाल…
भारत डोगरा निरंतर अधिक विध्वंसकारी हथियारों की बढ़ती उपलब्धि के कारण हिंसा की प्रवृत्तियां अधिक विनाशक रूप ले रही हैं। छोटे-बड़े विभिन्न तरह के विनाशकारी हथियारों के तेज प्रसार में विश्व के हथियार उद्योग की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। यह एक मोटे मुनाफे का उद्योग है जिसमें भ्रष्टाचार या अन्य उपायों से राजनीति को प्रभावित करने की भारी क्षमता है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने विभिन्न उद्योगों की इस आधार पर रैंकिंग की थी कि सबसे अधिक रित कौन सा उद्योग देता है। इसमें हथियार उद्योग को दूसरा स्थान मिला। अमेरिकी वाणिज्य विभाग द्वारा जनरल एकाउंटिंग ऑफिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व…
नई दिल्ली: गुरुवार को दिल्ली के प्रशांत विहार क्षेत्र में एक पीवीआर मल्टीप्लेक्स के पास जोरदार विस्फोट सुनाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने घटना स्थल से एक स्कूटर और सफेद पाउडर बरामद किया है, और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सुबह 11:48 बजे विस्फोट के बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने तुरंत बम निरोधक टीम को तैनात किया और इलाके को घेर लिया। अधिकारी के अनुसार, विस्फोट एक स्कूटर…
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की शानदार जीत के बाद हेमंत सोरेन ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में हुआ, जहां झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर हेमंत सोरेन के पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेते ही हेमंत सोरेन के नाम कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं। हेमंत सोरेन झारखंड के इतिहास में पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने 4 बार…
बांग्लादेश: पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) को लेकर तनाव बढ़ गया है। इस संदर्भ में एक याचिका भी दायर की गई है, जिसमें इस्कॉन पर कट्टरपंथी संगठन होने का आरोप लगाया गया और कहा गया कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इस याचिका पर ढाका हाई कोर्ट ने गुरुवार (28 नवंबर) को सुनवाई की। ढाका हाई कोर्ट का आदेश ढाका हाई कोर्ट ने इस्कॉन की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए स्वतः संज्ञान लेने का आदेश देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने सूचित किया कि सरकार पहले…
