Author: Amit Thapliyal

नई दिल्ली: भारत के विद्यार्थियों सहित सात लाख विदेशी विद्यार्थियों का भविष्य संकट में है, जो कनाडा में लाखों रुपये खर्च कर पीआर और नागरिकता प्राप्त करने का सपना देख रहे थे। खबरों के मुताबिक, कनाडा में 2025 के अंत तक करीब 50 लाख अस्थायी परमिट समाप्त हो जाएंगे, जिनमें से सात लाख भारतीय नागरिक हैं और इनमें से अधिकांश पंजाबी समुदाय से हैं। अगर इन छात्रों का वर्क परमिट नहीं बढ़ाया गया, तो उन्हें कनाडा छोड़ना पड़ सकता है। कनाडा के इमिग्रेशन मंत्री मार्क मिलर ने पुष्टि की है कि 50 लाख अस्थायी परमिट समाप्त होने वाले हैं, जिनमें…

Read More

मुंबई: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गिरफ्तार किए गए शूटरों ने कई चौंकाने वाले राज खोले हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी के हत्यारों ने NCP नेता को गोली मारने से पहले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने की योजना बनाई थी। यह खुलासा उन आरोपियों ने किया है, जिन्हें हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। 66 वर्षीय बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा स्थित कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने बाबा के सीने में दो गोलियां मारीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी नई सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार किया। इस समारोह में 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, जिनमें 6 नए चेहरे शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के अशोक उद्यान में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल संतोष गंगवार ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई। JMM, कांग्रेस और RJD को प्रतिनिधित्व झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, हफीजुल हसन, सुदिव्य कुमार सोनू, योगेंद्र महतो, और चमरा लिंडा मंत्री बने। कांग्रेस से दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी, राधाकृष्ण किशोर, और शिल्पी नेहा तिर्की को शामिल किया गया। राष्ट्रीय…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल (76) ने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य के कारण चुनावी राजनीति से अलग होने की जानकारी दी। भावुक हुए अरविंद केजरीवाल राम निवास गोयल के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “राम निवास गोयल जी का राजनीति से अलग होने का निर्णय हमारे लिए एक भावुक क्षण है। उन्होंने वर्षों तक सदन के अंदर और बाहर हमें सही दिशा दिखाई। उनका अनुभव और मार्गदर्शन पार्टी के लिए…

Read More

लक्षद्वीप: भारत का लक्षद्वीप द्वीपसमूह, जो अपनी खूबसूरती में मालदीव और बाली जैसे समुद्र तटों से किसी मायने में कम नहीं है, अब देश और दुनिया के पर्यटकों के लिए और भी आकर्षक बनने जा रहा है। केंद्र सरकार ने लक्षद्वीप की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और इसे पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने के लिए आठ बड़ी परियोजनाओं को शुरू करने की योजना बनाई है। लक्षद्वीप की तुलना मालदीव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे और उनके मालदीव दौरे के बाद सोशल मीडिया पर दोनों जगहों की तुलना शुरू हो गई थी। मालदीव के नेताओं की कुछ…

Read More

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार, 4 दिसंबर को गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के कर्मियों की मानसिक और सामाजिक चुनौतियों पर एक रिपोर्ट साझा की। इस रिपोर्ट ने जवानों के बीच बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं और बड़े पैमाने पर इस्तीफे व स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की समस्या को उजागर किया। 730 जवानों ने की आत्महत्या, 55,000 ने छोड़ी नौकरी गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, हाल के वर्षों में 730 जवानों ने आत्महत्या की है, जबकि 55,000 से अधिक कर्मियों ने इस्तीफा दिया या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। रिपोर्ट में खुलासा किया गया…

Read More

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने राजस्व मामलों के निपटारे और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि जनसुनवाई और राजस्व वादों में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संभल के उपद्रवियों पर सख्ती के आदेश मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए साफ किया कि संभल या अन्य किसी जिले में अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, “संभल का एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से…

Read More

रेखा आर्या ने योगासन और मलखंभ, लागोरी सहित 7 खेलों को राष्ट्रीय खेलों की सूची में शामिल करने का किया आग्रह, केंद्रीय खेल मंत्री ने दिया सूची विस्तार का आश्वासन देहरादून। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने देर शाम दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया जी से भेंट की। इस मुलाकात के दौरान रेखा आर्या ने सबसे पहले केंद्रीय मंत्री का, राज्य को सौंपी गई 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए आभार प्रकट किया और इन खेलों के सफल आयोजन के लिए उनसे मिल रहे मार्गदर्शन के लिए उनको धन्यवाद दिया। इसके बाद…

Read More

एडिलेड के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा मैच  भारत की ओर से ओपनिंग पर बना सस्पेंस  नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला अब 24 घंटे से भी कम की दूरी पर है। मुकाबला 6 दिसंबर को एडिलेड के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। ये एक पिंक बॉल टेस्ट होगा और डे नाइट में खेला जाएगा। इस बीच मैच से पहले तक इस बात को लेकर सस्पेंस बना हुआ था कि भारत के लिए इस मैच में ओपनिंग कौन करेगा। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने मैच से ठीक एक…

Read More

महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बाद आज शाम देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। फडणवीस और शिंदे के बीच बनी सहमति मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत देवेंद्र फडणवीस ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार करने के लिए मना लिया है। सूत्रों के अनुसार, फडणवीस ने शिंदे को भरोसा दिलाया है कि विभागों का आवंटन निष्पक्ष होगा और सरकार बनने के बाद…

Read More