Author: Amit Thapliyal
सूबे के पांच मैदानी जनपदों में चलाया जाएगा विशेष कार्यक्रम कहा, अधिकारियों को निर्देश, प्रत्येक टीबी मरीज को मिले बेहतर ट्रीटमेंट देहरादून। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रदेश में टीबी रोगियों को खोजने प्रयास और तेज कर दिये हैं। इसके लिये शीघ्र ही पांच मैदानी जनपदों में मोबाईल टेस्टिंग वैन चलाई जाएगी, जो डोर टू डोर जाकर मरीजों के बलगम की जांच करेगी। रिपोर्ट में पाजीटिव आने वाले टीबी मरीजों को ट्रीटमेंट से जोड़ा जाएगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने बताया कि राज्य में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी रोगियों की…
8 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान दो दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट देहरादून। रविवार दोपहर बाद अचानक बदले मौसम के मिजाज के साथ ही चारों धामों सहित हर्षिल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। वहीं, निचले इलाकों में बारिश होने से तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई। वहीं, चकराता में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इस साल बारिश और बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। नवंबर माह से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ, बल्कि इसकी जगह केवल सूखी…
प्रह्लाद सबनानी प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति की सदस्य शमिका रवि के हालिया रिसर्च पेपर में कई महत्त्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। भारत के आर्थिक विकास के कई क्षेत्रों के संबंध में तथ्यों पर आधारित सारगॢभत बातें बताने के साथ-साथ यह भी जानकारी दी गई है कि किस प्रकार भारत में अब ग्रामीण इलाके भी अर्थव्यवस्था में अपना योगदान बढ़ा रहे हैं। यह भी कि किस प्रकार भारत में तेज गति से हो रहे आर्थिक विकास का लाभ देश के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसरों के रूप में मिल रहा है। किसी भी देश के लिए श्रम की भागीदारी…
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून के कनक चौक पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर अपनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जनरल बिपिन रावत को स्मरण करते हुए कहा जब वो जनरल बिपिन रावत से पहाड़ के युवाओं को सेना में नौकरी के लिए लंबाई में छूट को लेकर मिले थे, तो उन्होंने इस पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया था। उसी का परिणाम है कि अब…
राहुल गांधी अक्सर बिना आधार के बयान देते हैं, जिससे उनकी खुद की छवि पर असर पड़ता है- मंत्री अनिल विज
हरियाणा। हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि राहुल गांधी के ऐसा कहने का आधार क्या है? अब उनकी उम्र हो गई है, उन्हें इतनी बात समझनी चाहिए। अनिल विज ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बयानबाजी अक्सर तथ्यों पर आधारित नहीं होती और इससे राजनीतिक माहौल खराब होता है। अनिल विज ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें अब अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और तथ्यों पर आधारित बयान देने चाहिए। उन्होंने कहा कि…
आगरा। बाह के जरार में बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बृहस्पतिवार शाम सब्जी मंडी में हथठेल पर पिता का हाथ बंटाने के लिए 12 साल का बेटा गया था। शौच के लिए पास के ही सरसों के खेत में वह गया। पीछे से बड़ा गांव का अधेड़ सत्यदेव शर्मा भी पहुंच गया। आरोप है कि उसने बालक के हाथ पैर बांध कर कुकर्म किया। चीखने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। सत्यदेव शर्मा के चंगुल से मुक्त हुए बालक ने घटना की जानकारी मंडी…
देहरादून। जलवायु परिवर्तन के कारण बदरीनाथ धाम में दिसंबर तक बर्फबारी न होने पर विशेषज्ञों और तीर्थ पुरोहितों ने चिंता जताते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए वैज्ञानिक आधार पर विकास कार्य किए जाना जरूरी बताया है। कपाट खुलने से कपाट बंद होने तक छह माह प्रवास करने वाले देवप्रयाग के तीर्थ पुरोहित उत्तम भट्ट व अशोक टोडरिया ने बताया कि बदरीनाथ जैसे उच्च हिमालय क्षेत्र में कभी वर्ष 2024 जैसी स्थिति नहीं देखी है। इस बार छह माह के अंदर एक बार भी बर्फबारी नहीं हुई है। जबकि 2023 में अक्टूबर के महीने में ही तीन बार बर्फबारी हो चुकी…
ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-1 से की बराबरी नई दिल्ली। बॉर्डर गावस्कर सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में वापसी की है और पांच मैचों की सीरीज को फिलहाल 1-1 से बराबर कर दिया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 180 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए और 157 रन की बढ़त हासिल की। भारत की दूसरी पारी 175 रन पर…
पुष्पा 2: द रूल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. इसकी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 और रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन सिनेमाघरों से गायब हो गई है. 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी दोनों फिल्में 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने से चूक गई है. अब 300 करोड़ का आंकड़ा छूना दोनों के लिए मुश्किल है। 1 नवंबर को रिलीज कार्तिक आर्यन की नई फिल्म भूल भुलैया 3 ने एक महीने तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया. इसने भारत में 275 करोड़ रुपये…
शीतकालीन यात्रा शुरू होने से स्थानीय लोगों की आर्थिकी होगी सशक्त स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार उखीमठ। सीएम धामी ने बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल, ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति हेतु प्रार्थना की। उखीमठ में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ करते हुए, प्रशासन द्वारा यात्रा के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के…
