Author: Amit Thapliyal

तीन युवक और दो युवतियां थी कार में सवार  घायलों को ले जाया गया सीएचसी चकराता देहरादून। दिसंबर माह के खत्म होने व नया साल शुरु होने से पहले उत्तराखंड में हादसे लगातार देखने को मिल रहे है। आए दिन कोई न कोई सड़क हादसा देखने को मिल रहा है। आज चकराता की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार त्यूणी- चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोखंडी के पास पैरापिट को तोड़ते हुए गहरी खाई में गिर गई। कार में तीन युवक और दो युवतियां सवार थे। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। बाकी चार गंभीर घायल हैं। आसपास के…

Read More

स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पित रहा – मुख्यमंत्री धामी  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए स्वर्गीय मनमोहन सिंह का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पित रहा। पूर्व प्रधानमंत्री का निधन हम सभी के लिए एक दुख भरा समाचार है। भगवान से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें…

Read More

सर्दियों में चाय की चुस्की लेना भला किसे पसंद नहीं होता है। गर्मियों में जो लोग चाय अवॉइड करते हैं, वे लोग भी सर्दियों में चाय पीना खूब पसंद करते हैं। भारत में अधिकांश लोगों को दूध वाली मीठी चाय पीना पसंद होता है. कई लोग तो पूरे दिन भर में 5-10 चाय तक पी जाते हैं। अगर आप भी इतनी चाय पीने के शौकीन हैं तो जरा सावधान हो जाइए। क्योंकि ज्यादा चाय पीने से कई तरह की स्वास्थ परेशानियां हो सकती हैं. खासतौर से गर्भवती महिलाओं को चाय पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें कैफीन होता है।आइए जानते…

Read More

उत्तराखण्ड की ‘‘साहसिक खेल‘‘ पर आधारित झांकी का किया गया चयन उत्तराखंड के एडवेंचर स्पोर्ट्स को मिल रही पहचान- सीएम पुष्कर सिंह धामी देहरादून। गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिये नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाने वाली झांकी में उत्तराखण्ड राज्य ‘‘साहसिक खेल‘‘ (एडवेन्चर स्पोटर्स) का भारत सरकार द्वारा अन्तिम चयन कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए महानिदेशक सूचना, बंशीधर तिवारी ने बताया कि माह अक्टूबर, 2024 में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन गठित विशेषज्ञ समिति को कुल 34 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने प्रस्ताव भेजे थे, विभिन्न बैठकों में नोडल अधिकारी तथा…

Read More

देहरादून। निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर। कांग्रेस को गढ़वाल क्षेत्र में बड़ा झटका देते हुए भाजपा ने श्रीनगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष को पार्टी में शामिल किया है। पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी को भाजपा की औपचारिक सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व में कम अंतर से पालिका अध्यक्ष चुनाव हारने वाली निर्दलीय प्रत्याशी आशा उपाध्याय एवं ऋषिकेश से कांग्रेस पार्षद जगत नेगी और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पुष्कर बंगवाल ने भी भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर प्रदेश…

Read More

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक किया घोषित  भारत की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में रहा काफी योगदान  नई दिल्ली। भारत के पूर्व वित्त मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। डॉ. सिंह का जन्म 26 तारीख को हुआ था। उनका निधन भी 26 तारीख को ही हुआ। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। भारत की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में उनका काफी योगदान था। डॉ. सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था।…

Read More

हरिशंकर व्यास इस सप्ताह नीतीश कुमार को भारत रत्न देने का कयास सुना तो वही उद्धव ठाकरे ने सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की। जबकि सरकार ने सर्वत्र अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर का कीर्तन बनाया हुआ है। तो क्यों नहीं मोदी सरकार अपने दिल में बसे डॉ. भीमराव अंबेडकर को दिखाने के लिए इस जनवरी उनके पोते प्रकाश अंबेडकर को भारत रत्न से नवाज देती है? हालांकि कांशीराम, मायावती भी दलितों के आईकॉन हैं! हां, मोदी-शाह राज में सब मुमकिन है। आखिर यथा राजा तथा प्रजा के सत्य में टके सेर भाजी टके सेर खाजा भी तो हम हिंदुओं…

Read More

देखें वीडियो, जल स्तर बढ़ने से फंस गए थे युवक ऋषिकेश। फूलचट्टी गोल्फ रैपिड के पास गंगा नदी के बीच फंसे तीन युवकों को एसडीआरएफ व पुलिस ने सकुशल बचा लिया। गुरुवार को ऋषिकेश गुमानीवाला से घूमने आए आये तीन युवक गोल्फ रैपिड, फूलचट्टी के पास गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच फंस गए थे। तीनों युवक नदी के बीच में फंसे हुए थे। बढ़ते जलस्तर को देखकर काफी घबराए हुए थे और मदद के लिए शोर मचा रहे थे। SDRF रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए युवकों तक पहुँच बनाई । उन्हें लाइफ जैकेट पहनाकर…

Read More

रेड मारकर फ्लैट से 16 पेटी इम्पोर्टेड शराब बरामद देहरादून। थाना राजपुर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्लॉट नंबर 5 ,शिप्रा विहार, कैनाल रोड के फ्लैट में बनाये गये अवैध शराब के गोदाम पर छापा मारते हुए 16 पेटी (कुल 181 बोतल ) अवैध इम्पोर्टेड शराब बरामद की। बरामद शराब की कीमत लगभग 25 लाख रुपए है। कुछ शराब की बोतलें हरियाणा मार्का भी थी। पुलिस द्वारा फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति के विरूद्ध मु0अ0सं0: 284/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। बरामदगी: 01: 16 पेटी (कुल 181 बोतले) इम्पोर्टेड शराब (अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रू0)

Read More

नोएडा। नोएडा सेक्टर 21A स्थित स्टेडियम में आयोजित 14वें महाकौथिग मेले ने स्टेडियम परिसर को मिनी उत्तराखंड के रूप में तब्दील कर दिया है। इस मेले में दिल्ली-एनसीआर में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासी आम-ओ-खास लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। इस मेले में विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पहाड़ी समुदाय के लोगों ने अपनी कला, संस्कृति और साहित्यिक विरासत का प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में इस मेले के मंच पर हर साल की तरह इस बार भी काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें रमेश घिन्दियाल, रघुवर दत्त शर्मा, बृज मोहन बेदवाल, पृथ्वी सिंह केदारखंडी, जगत कुमौनी, किरण पंत,…

Read More