Author: Amit Thapliyal

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर सरकार की बड़ी पहल मेडिकल कॉलेजों में तैयार होंगे एडवांस ऑपरेशन थियेटर देहरादून। स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ कर प्रदेश के जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों सहित मेडिकल कॉलेजों को सम्पूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदाता बनाया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण का खाका तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर प्रयासरत है ताकि आम जनमानस को नेक्स्ट लेवल की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध की जा सके। उन्होंने बताया…

Read More

ईरान ने दागी 100 मिसाइलें, इजरायल में 224 लोगों की मौत का दावा ईरान/ इजरायल। पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर है। सोमवार तड़के ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने एक नई दिशा ले ली जब ईरान के फोर्डो परमाणु संयंत्र के नजदीक जोरदार धमाकों की खबर सामने आई। इन विस्फोटों के साथ ही इलाके में 2.5 तीव्रता के हल्के भूकंपीय झटके दर्ज किए गए, जिससे आस-पास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। कोम शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर इन धमाकों की आवाजें इतनी तीव्र थीं कि नागरिकों को यह प्राकृतिक भूकंप का अहसास हुआ। क्षेत्र…

Read More

70 से अधिक किसानों ने साझा की समस्याएं और सुझाव देहरादून। केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने जनपद देहरादून के कृषकों के साथ संवाद किया। केंद्रीय मंत्री ने भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के कृषकों से चर्चा की तथा कृषकों के सुझाव भी लिए. इस दोरान कृषि यांत्रीकरण योजना अंतर्गत अनुदान 80 प्रतिशत एवं ऑनलाइन करने हेतु निवेदन किया गया. कृषकों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जीरो आईटीआर फाइल करने वाले कृषकों को भी सम्मान निधि दिए जाने का आग्रह किया गया। साथ ही जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा हेतु फसल घेरबाड योजना शुरू करने का आग्रह…

Read More

हरिद्वार- पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर झाड़-फूंक के नाम पर एक युवती से दुष्कर्म और हजारों रुपये की नकदी हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी की तबीयत लंबे समय से खराब थी। वह रात में सोते समय डरकर चिल्लाने लगती थी। जनवरी 2025 में महिला अपनी बेटी को कलियर जियारत ले गई, जहां उसे सुशीला नाम की महिला मिली। सुशीला ने बताया कि भारूवाला, लक्सर निवासी समर सिंह झाड़-फूंक का काम करता है…

Read More

कैंची धाम का 61वां स्थापना दिवस: श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति में डूबा पूरा परिसर नैनीताल- 15 जून 2025 – बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम में आज 61वां स्थापना दिवस बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। रविवार सुबह 4:45 बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर में देवी-देवताओं और बाबा को मालपुए का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण शुरू हो गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। इस वर्ष कैंची धाम का मेला ऐतिहासिक रूप ले चुका है। आयोजन से एक दिन पहले ही शुक्रवार शाम तक 10,000 से अधिक…

Read More

रन फॉर योगा’ में सीएम-अधिकारयों ने किया पैदल मार्च देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम.के.पी कॉलेज, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं को योग के प्रति जागरूक करने के लिए गांधी पार्क से एम.के.पी कॉलेज तक पैदल मार्च भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा कि हमें मिलकर प्राचीन योग परंपरा को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से शरीर, आत्मा और मन को एकीकृत करने…

Read More

 श्री बदरीनाथ स्थित कार्यालय में मंदिर समिति कर्मचारी विक्रम रावत सहित दिवंगतों की आत्मशांति हेतु प्रार्थना देहरादून-  श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी आ रहे हैलीकॉप्टर दुर्घटना में मंदिर समिति कर्मचारी सहित सात लोगों की मृत्यु तथा अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे में दिवंगतजनों की आत्म शांति हेतु श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ की ओर से बदरीनाथ मंदिर परिसर स्थित कार्यालय में शोक सभा आयोजित हुई। दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु भगवान बदरीविशाल से प्रार्थना की गयी तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि व्यक्त की गयी। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया…

Read More

18 हजार से ज्यादा पौधे 100 रुपये प्रति पौधा दर पर खरीदने की तैयारी देहरादून-  मसूरी वन प्रभाग में मियावाकी तकनीक से पौधरोपण को लेकर तैयार की गई योजनाएं अब जांच के घेरे में आ गई हैं। मुख्य वन संरक्षक (कार्ययोजना) द्वारा प्रमुख वन संरक्षक को भेजे गए पत्र में देहरादून में प्रस्तावित योजना को अब तक की सबसे महंगी मियावाकी योजना करार देते हुए इस पर तत्काल जांच की मांग की गई थी। इसके बाद वन मुख्यालय ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है। पत्र के अनुसार, देहरादून वन प्रभाग में एक हेक्टेयर भूमि पर मियावाकी शैली से पौधरोपण…

Read More

1970 के दशक के पुराने सायरनों की जगह आधुनिक तकनीक वाले सायरन करेंगे शहर को सतर्क देहरादून। आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने आधुनिक तकनीकों से लैस लंबी दूरी तक सुनाई देने वाले आपातकालीन सायरनों की स्थापना शुरू कर दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर जिले के प्रमुख स्थानों पर अत्याधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन लगाए जा रहे हैं, जिनकी पहली बार शनिवार को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (ईओसी) में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। प्रशासन की योजना के पहले चरण में 8 और 16 किलोमीटर तक सुनाई देने वाले कुल 15 आधुनिक…

Read More

1032 किलोमीटर लंबे अभियान से सीमावर्ती सुरक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए सभी यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। विमान दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आईटीबीपी के वीर जवानों, अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह अभियान न…

Read More