Author: Amit Thapliyal

तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, 23 जून तक अस्थिर मौसम की चेतावनी रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जंगलचट्टी के पास अचानक हुए भूस्खलन ने पैदल मार्ग को हिला कर रख दिया। प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने तत्परता से मोर्चा संभाला और घायलों को खाई से निकालकर इलाज के लिए रवाना किया। उत्तराखंड के गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के निकट अचानक भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण पांच पालकी मजदूर इसकी…

Read More

छात्रों को अब हिंदी के बजाय अपनी पसंद की कोई भी भारतीय भाषा चुनने की छूट पुणे। महाराष्ट्र में स्कूली शिक्षा को लेकर तीसरी भाषा की अनिवार्यता पर मचे राजनीतिक और सामाजिक विवाद के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य करने का नियम वापस ले लिया है। अब छात्र अपनी पसंद की कोई भी भारतीय भाषा तीसरी भाषा के रूप में चुन सकेंगे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने पुणे जिले के देहू में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नई शिक्षा नीति (NEP) के…

Read More

प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति अल्मोड़ा। बुधवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा जनपद में चयनित की गई सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह आयोजन हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम के सभागार में किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने हाल ही में पूरे प्रदेश में 6330 आंगनबाड़ी सहायिकाओं और 722 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों यानी कुल मिलाकर 7052 पदों पर भर्ती की है । इनमें से 562 नियुक्ति अल्मोड़ा जनपद में की गई है । इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने…

Read More

14 मिनट घटा फिल्म का रनटाइम, दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता रश्मिका मंदाना, धनुष और नागार्जुन अक्किनेनी स्टारर फिल्म ‘कुबेर’ अपनी भव्य रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब सेंसर बोर्ड के कारण चर्चाओं का केंद्र बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में 19 सीन काटे गए हैं, जिससे इसका रनटाइम करीब 14 मिनट घटा दिया गया है। रनटाइम में बड़ी कटौतीट्रेलर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई थीं, लेकिन अब फिल्म के रनटाइम में भारी कटौती के कारण और भी जिज्ञासा पैदा हो गई…

Read More

दक्षिण, मध्य और पूर्वी भारत में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी नई दिल्ली। देश के अनेक हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और इसका असर अब साफ तौर पर नजर आने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में देश के 15 से अधिक राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान जताया गया है। दक्षिण भारत के कई इलाकों—जैसे तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम—में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसी तरह, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों…

Read More

राष्ट्रपति मैक्रों ने कनाडा सम्मेलन के दौरान की घोषणा, ऐतिहासिक स्थल फिर बनेगा वैश्विक मंच फ्रांस। कनाडा में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की कि अगला सम्मेलन फ्रांस के विख्यात स्पा टाउन इवियन-लेस-बेन्स में आयोजित किया जाएगा। वीडियो संदेश के जरिए इस घोषणा के तुरंत बाद मैक्रों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस ऐतिहासिक शहर ने आयोजन के लिए पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता दिखाई है। इवियन: सिर्फ स्पा टाउन नहीं, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का भी गवाह फ्रांसीसी आल्प्स की गोद में बसे इवियन-लेस-बेन्स को उसकी प्राकृतिक सुंदरता और खनिज जल के…

Read More

देहरादून में साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री ने मांगे ₹63.60 करोड़ देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर राज्य के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों के दृष्टिगत केंद्रीय गृह मंत्री से देहरादून में “साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना के लिए 63.60 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति का अनुरोध किया है। यह सेंटर डिजिटल अपराधों की रोकथाम, विशेषज्ञ प्रशिक्षण, साइबर फोरेंसिक और आधुनिक संसाधनों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।…

Read More

देहरादून। 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक डे के उपलक्ष में प्रदेश के सभी 13 जनपदों में खेल आयोजन किए जा रहे हैं। खेल विभाग ने इसका कार्यक्रम तैयार करके सभी जनपदों को निर्देश जारी कर दिए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी जनपदों में 19 जून को एक जन रैली के जरिए इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से 20 से 23 जून तक सभी जनपदों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी खेल प्रतियोगिता का समापन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक डे पर होगा। इस अवसर पर बीते…

Read More

पत्रकारों और परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प, विशेषज्ञ डॉक्टरों की रही मौजूदगी मेडिकल कैम्प में 350 से अधिक की हुई जांच देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को स्वास्थ्य और सूचना विभाग की ओर से देहरादून में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें 350 से अधिक पत्रकारों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए गत दिनों अधिकारियों को पत्रकारों के लिए विशेष मेडिकल कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में…

Read More

रानीखेत और लैंसडाउन छावनी को नगर पालिकाओं से जोड़ने सहित कई अहम विषयों पर की चर्चा देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री से रानीखेत और लैंसडाउन छावनी क्षेत्र को नगर पालिकाओं के साथ विलय करने का अनुरोध किया। जिससे इन क्षेत्रों में पर्यटन एवं जनसुविधाओं के समग्र विकास में सहयोग मिलेगा। धारचूला और जोशीमठ के सैन्य हेलीपैड को आरसीएस हवाई सेवा के अंतर्गत उपयोग करने के लिए अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया।…

Read More