Author: Amit Thapliyal
सीएम धामी ने वाराणसी बैठक की तैयारियों की समीक्षा की देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 24 जून को वाराणसी (बनारस) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक की । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि “इकोलॉजी और इकोनॉमी के समन्वय” की भावना के अनुरूप ऐसे ठोस और नवाचारपरक प्रस्ताव तैयार किए जाएं जो प्रदेश के समग्र, सतत और संतुलित विकास को नई गति प्रदान कर सकें। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को राज्य में बच्चों…
गृह मंत्री बोले– अंग्रेजी बोलने का दिखावा अब शर्म की वजह बनेगा नई दिल्ली। “भारतीय भाषाएं केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, अस्मिता और आत्मगौरव की पहचान हैं।” यह बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब भारत अपनी भाषाई विरासत को पुनर्जीवित कर दुनिया का नेतृत्व देशी भाषाओं के माध्यम से करे। भारतीय भाषाओं की भूमिका पर जोर देते हुए अमित शाह ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की आत्मा उसकी भाषा में बसती है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी बोलने को लेकर…
दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने तैयार किया विस्तृत प्लान देहरादून। प्रदेश में दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सरकार अब खतरनाक स्थलों को “नो सेल्फी ज़ोन” घोषित करने की तैयारी में है। सुरक्षित क्षेत्रों को चिन्हित कर उन्हें सुव्यवस्थित “सेल्फी जोन” के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि लोग सुरक्षित ढंग से अपनी यादें संजो सकें। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, जोखिम भरे स्थानों पर सेल्फी लेना प्रतिबंधित किया जाएगा और इन स्थलों की पहचान कर ‘नो सेल्फी ज़ोन’ घोषित किया जाएगा। वहीं, सुरक्षित और सुंदर लोकेशनों को सेल्फी ज़ोन के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां…
आज की आधुनिक जीवनशैली में वजन कम करना बहुत से लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण लक्ष्य बन गया है। हम सभी स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं, लेकिन इस लक्ष्य को हासिल करने में हमारी ही कुछ गलत आदतें रुकावट बन सकती हैं। ये आदतें न केवल हमारे वजन घटाने के प्रयासों को धीमा करती हैं, बल्कि कभी-कभी उन्हें पूरी तरह से रोक भी देती हैं। हमारा शरीर एक जटिल मशीन की तरह है, और जब हम इसे सही ईंधन या उचित आराम नहीं देते, तो इसका संतुलन बिगड़ जाता है। कई बार हमारी कुछ गलत आदतें न केवल हमारे…
राज्य सरकार ने सभी पीएचसी और सीएचसी को योजना में सूचीबद्ध करने के दिए निर्देश देहरादून। राज्य सरकार अब आयुष्मान भारत योजना को गांवों तक पहुंचाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा रही है। जल्द ही प्रदेश के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्डधारकों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नजदीकी केंद्रों पर ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को आयुष्मान भारत…
पुणे के मोरगांव रोड पर हुआ हादसा, मृतकों में बच्चे भी शामिल पुणे — पुणे जिले के जेजुरी-मोरगांव मार्ग पर एक तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई। हादसा एक होटल के बाहर उस समय हुआ, जब वहां एक पिकअप वाहन से फ्रिज उतारा जा रहा था। पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि हादसा शाम लगभग 6:45 बजे उस समय हुआ जब एक तेज़ रफ्तार सेडान कार खड़े पिकअप वाहन से टकरा गई। कार में दो महिलाएं और दो बच्चे समेत छह लोग सवार…
आईसीयू, टीकाकरण कक्ष और लैब व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश ऋषिकेश — जिलाधिकारी सविन बंसल ने उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, ऑपरेशन कक्ष, टीकाकरण कक्ष, ट्रामा सेंटर, आईसीयू समेत अन्य विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई कमियों पर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान डीएम ने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनकी स्थिति और अस्पताल सेवाओं के बारे में जानकारी ली। लिफ्ट व आरओ सिस्टम के खराब होने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई गई और एक सप्ताह के भीतर मरम्मत के निर्देश दिए…
धामी सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया योग सत्र में भाग मुख्यमंत्री धामी ने योग को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का दिया संदेश देहरादून। मुख्यमंत्री आवास परिसर में गुरुवार को योगाभ्यास किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और आत्मबोध की एक प्रक्रिया है। यह हमारे मन को स्थिर कर चेतना की गहराइयों तक पहुँचाने का…
महिला लक्षित स्वरोजगार योजनाओं के बाद महिला सशक्तिकरण विभाग का अगला संकल्प देहरादून। प्रदेश के दुर्गम ग्रामीण इलाकों की असहाय वृद्ध महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक संबल देने के लिए जल्द एक योजना लाने की तैयारी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने इस बाबत विभाग के अधिकारियों को योजना का प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में विशेष प्रयास कर रही है। इसी को देखते हुए बीते दिनों रोजगार की “महिला सारथी योजना”, “महिला एवं बाल मुखी सहायता योजना” और अब…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सहकारिता, पशुपालन, डेयरी और पर्यटन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। यह बैठक राज्य के प्रशासनिक और विकासात्मक फैसलों के लिहाज से अहम रही। बैठक के बाद सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मीडिया को अवगत कराया कि सहकारिता विभाग में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक ऑडिट अनिवार्य किया जाएगा। इसके लिए उप निबंधक (ऑडिट) स्तर-11 का नया पद सृजित किया गया है, जो पांच वर्षों के लिए प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाएगा।…
