Author: admin
उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर: आर्मी में तैनात सैनिक की संदिग्ध हालत में मौत, शोक में डूबा पूरा गांव
कोटद्वार से बुरी खबर सामने आ रही है. सिक्किम आर्मी सप्लाई में कोर में तैनात सैनिक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर कोटद्वार उनके आवास में लाया गया. घटना के बाद से सैनिक के परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है. आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: जंगल में लकड़ी लेने गई महिला को बाघ ने उतारा मौत के घाट, मचा कोहराम मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सैनिक राजेंद्र सिंह की सिक्किम में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. राजेंद्र सिंह अपने स्लीपिंग बैग में सो…
उत्तराखंड में आज 31 जनवरी से मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे चुका है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। इससे बुधवार और गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा अन्य जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, हाल के दिनों में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक वर्षा-बर्फबारी नहीं हुई। अब अगले कुछ दिन मौसम मेहरबान रहने की उम्मीद जगी है। करीब ढाई माह…
नैनीताल जिले के रामनगर से से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढेला रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला पर बाघ ने हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, सांवल्दे पश्चिमी निवासी दुर्गा देवी (50) पत्नी स्व. दान सिंह सुप्याल रविवार शाम चार बजे छह-सात महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। साथ गई महिलाओं के मुताबिक सांवल्दे कसेरवा नाले के पास घात लगाए बाघ ने बीच में मौजूद दुर्गा देवी पर हमला कर दिया। बाघ उसे जंगल के अंदर घसीटकर ले गया। आगे पढ़ें: यह…
उत्तराखंड के पंतनगर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। पंतनगर में आयोजित पंतनगर काव्य महोत्सव के दौरान कविता पाठ करते हुए कवि को हार्ट अटैक आ गया और वह जमीन पर गिर पड़े। पंतनगर विवि परिसर के कृषि महाविद्यालय स्थित डाॅ. बीबी सिंह सभागार में पंतनगर काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पंतनगर निवासी कवि सुभाष चतुर्वेदी (68) का कविता पाठ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जिनका सोमवार को गमगीन माहौल में मथुरा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा अभियान की ओर से रविवार को…
मुख्यमंत्री शपुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुद्रप्रयाग में नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत ब्वे ब्वारी, नौनी कौथिग में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ₹467 करोड़ 78 लाख की 27140 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग पर्यटन विभाग की ओर से तैयार कॉफ़ी टेबल बुक का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुग्ध विभाग एवं सीएसआर के माध्यम से संचालित अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास के…
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) देहरादून ने तीन से छह साल के बच्चों के लिए शब्द रहित पुस्तकों का माडल तैयार किया है। इन पुस्तकों में एक भी शब्द नहीं है। केवल रंगीन चित्रों के सहारे बच्चों को किसी विषय का ज्ञान दिए जाने का अभिनव प्रयास किया गया है। छह पुस्तकों को तैयार करने में डायट के शिक्षकों ने स्टेट काउंसिल आफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी), रूम टू रीड का सहयोग लिया है। शिक्षा विभाग इन पुस्तकों को मान्यता देता है तो अगले वर्ष यह प्रदेशभर की बाल वाटिका में लागू कर दी जाएंगी। इन अनोखी पुस्तकों…
उत्तराखंड: इस दरगाह ने पेश की नई मिसाल, देश की आजादी के बाद पहली बार फहराया गया तिरंगा झंडा
हरिद्वार की विश्व प्रसिद्ध कलियर शरीफ की दरगाह पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहली बार तिरंगा फहराया गया. पहली बार देश की आजादी के बाद कलियर शरीफ की दरगाह पर ध्वजारोहण किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने शिरकत की. वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि आज के इस शुभ अवसर पर मुझे यहां तिरंगा फहराने का अवसर मिला है. जिससे मैं खुश हूं और मां भारती को मैं अपना सलाम पेश करता हूं. उन्होंने कहा कि देश के अंदर हर जगह तिरंगा फहराना चाहिए. हरिद्वार…
उत्तराखंड सरकार ने 15 दिन के लिए यूसीसी समिति का कार्यकाल बढ़ाया है. इस बाबत सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में ऐलान किया. उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के लिए गठित कमेटी की ड्राफ्ट रिपोर्ट जल्द मिलेगी. वो रुड़की में नमो नवमतदाता कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे. सीएम धामी ने बताया कि समान नागरिक संहिता के लिए बनाई गई 5 सदस्यों की कमेटी ने ड्राफ्ट पूरा कर लिया है. ड्राफ्ट मिलते ही विधानसभा का सत्र बुलाकर समान नागरिक संहिता कानून पूरे उत्तराखंड में लागू किया जाएगा. UCC समिति का कार्यकाल 15 दिन के लिए और…
उत्तराखंड: मल्लिकार्जुन खरगे की 28 जनवरी को देहरादून में रैली… सम्मिलित होंगे प्रदेशभर से कार्यकर्ता
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 28 जनवरी को देहरादून रैली में प्रदेशभर से पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से भी इसमें बढ़चढ़कर सहयोग करने को कहा गया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने इस संबंध में जिलों के प्रभारी नियुक्त किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की देहरादून रैली 28 को रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में होगी। रैली की तैयारी के संबंध में सोमवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा एवं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की उपस्थिति में वर्चुअल बैठक हुई। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से ही चुनावी मुकाबला मुख्य रूप…
परिवार संग छुट्टियां बिताने मसूरी पहुंचे सचिन तेंदुलकर, साथ में पत्नी अंजलि और बेटी सारा भी
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मसूरी पहुंचे हैं। मंगलवार दोपहर सचिन तेंदुलकर हवाई जहाज से देहरादून जिले के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सचिन मसूरी चले गए। मसूरी में सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि और बेटी सारा पहले से ही मौजूद हैं। दोनों सोमवार को ही मसूरी पहुंच गई थी। सचिन तेंदुलकर मसूरी के सिक्स सेंस होटल में रुकेंगे। सचिन तेंदुलकर को मसूरी बहुत पसंद है। इससे पहले भी सचिन तेंदुलकर मसूरी आते रहे हैं। उनकी बेटी सारा और बेटे अर्जुन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मसूरी में ही हासिल की थी। तब भी सचिन तेंदुलकर क्रिकेट से थोड़ा अवकाश मिलने…
