Author: admin
बीजेपी के तरकश में अब राम मंदिर के साथ अब यूसीसी का भी तीर… बनाएगी चुनाव प्रचार का मुद्दा
लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को मूर्त रूप देकर धामी सरकार ने इतिहास रच दिया। बुधवार को उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता बिल पास हो गया। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में इस विधेयक को पेश किया था। बिल होने के बाद उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां समान नागरिक संहिता लागू होगी। यानी हर नागरिक के लिए एक समान कानून होगा। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड इतिहास रचने जा रहा है। देश के अन्य राज्य भी इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। दो…
अब तक न जाने कितने ही लोगों को मालामाल कर चुकी क्रिकेट फैंटेसी लीग ड्रीम 11 पर वैसे तो कई लोग अपने हजारों रुपए गंवा चुके हैं परन्तु कुछ लोग ऐसे भी हैं जिसकी क़िस्मत को इन क्रिकेट फेंटेसी लीग ने चमकाने का काम किया है। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही किस्मत के धनी युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जो ड्रीम 11 में अपनी टीम बनाकर रातों-रात करोड़पति बन गए है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले अनिल सिंह बिष्ट की, जिन्होंने यूएई…
उत्तराखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता को लेकर बिल पेश कर दिया है. अब इसको लेकर विधानसभा में चर्चा होगी, जिसके बाद बिल पर वोटिंग होगी. इस बिल के ड्राफ्ट में विवाह का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, न्यायिक प्रक्रिया से तलाक समेत मुद्दों को शामिल किया है. विधेयक में सभी धर्मों, वर्गों में विवाह के लिए लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़के की आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अभी तक मुस्लिम वर्ग के अतिरिक्त सभी में विवाह के लिए यह आयु सीमा निर्धारित है। अब यह सभी के लिए समान होगी। अब अगर…
पौड़ी: दो दिन में दो बच्चों को बनाया शिकार, अब वन विभाग ने आदमखोर तेंदुए को मारने के दिए आदेश
उत्तराखंड वन विभाग ने पौड़ी जिले में दो दिनों में दो बालकों को अपना शिकार बनाने वाले आदमखोर तेंदुए को मारने के आदेश सोमवार को जारी कर दिए। प्रदेश के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डॉ. समीर सिन्हा द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि तेंदुए से मानव जीवन खासकर बच्चों के लिए खतरे को देखते हुए अंतिम विकल्प के रूप में उसे मारने की अनुमति दी जाती है । हालांकि, पौड़ी के गढ़वाल वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध को जारी इस आदेश में पहले तेंदुए को पिंजरे में कैद करने या ट्रैंकुलाइज (बेहोश) करने…
उत्तराखंड में श्रीनगर के ग्रास हाउस रोड पर गुलदार ने एक चार साल के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। बच्चे का शव घर से कुछ दूर झाड़ियों से बरामद हुआ। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। श्रीनगर के रहने वाले सलामुद्दीन का छोटा बेटा अयान अंसारी(4) रविवार रात करीब नौ बजे घर के आंगन में खेल रहा था। परिजन भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान एक गुलदार वहां पहुंचा और अयान पर झपट पड़ा। इससे पहले कि परिजन कुछ समझ पाते गुलदार अयान को उठाकर ले गया। परिजन और अन्य लोग उसके पीछे दौड़े, लेकिन…
आज हम बात कर रहे है राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के जाखणीधार ब्लाॅक के ग्राम पंचायत नेग्याणा मगरौं निवासी विजय सेमवाल की, जिन्होंने रिटायरमेंट की उम्र में राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण की है। बता दें कि 59 वर्षीय सेमवाल ने टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट विषय पर नेट क्वालीफाई किया है। सबसे खास बात तो यह है कि वे यूपी गढ़वाल मंडल विकास निगम में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे हैं। सेवानिवृत्त होने के उपरांत उन्होंने घर पर रहकर निरंतर पढ़ाई जारी रखी और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी से…
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत बिगड़ने पर आगरा में भर्ती, एयर ऐंबुलेंस से देहरादून ले जाया गया
हाथरस में श्रीराम कथा सुनाते वक्त तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज (74) की हालत बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी होने पर शुक्रवार की सुबह उन्हें आगरा में दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच कर डॉक्टरों ने निमोनिया से फेफड़ों में संक्रमण बताया है। हालत खतरे से बाहर है। एयरलिफ्ट कर उन्हें उत्तराखंड (जोशी मठ) लेकर जाने की तैयारी है। उनको चार साल पहले ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी है। हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि उनको शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे भर्ती कराया गया था। उनको सांस लेने में दिक्कत…
केंद्र सरकार के बजट में बढ़ी केंद्रीय करों में उत्तराखंड की हिस्सेदारी, प्रदेश को होंगे ये फायदे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को अगले वित्त वर्ष के लिए सुधारों को आगे बढ़ाने वाला अंतरिम बजट पेश किया, जिसमें लोकलुभावन घोषणाओं से परहेज किया गया है. उन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 का लेखानुदान या अंतरिम बजट पेश करते हुए एक तरफ जहां आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये पूंजीगत व्यय 11 प्रतिशत बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है, वहीं चालू वित्त वर्ष के लिये राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को संशोधित कर इसे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 5.8 प्रतिशत कर दिया है. कुल 47.66 लाख करोड़ रुपये के व्यय का बजट पेश किया…
नवनियुक्त मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी को पदभार सौंपा। इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का कहना है कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी भी प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को आगे ले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी के मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि की दिशा में एक टीम के रूप में कार्य करते हुए देश…
उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। अब एक बार फिर से पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरु हो गया है। चकरता क्षेत्र के ऊंचाई वाले लोखंडी क्षेत्र में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिसके चलते यहां का तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस होने से ठंड में इजाफा हुआ। कड़ाके की ठंड के बावजूद स्थानीय व बाहरी पर्यटकों ने बर्फ गिरने का आनंद उठाया। खुशी में नाच कर वीडियो व फोटोग्राफी की। लोग बर्फबारी का आनंद उठाते नजर आए। चकराता के लोखंडी क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी होने के साथ ही जौनसार बावर के निचले इलाकों में हल्की…
