Author: admin
जब अपने स्कूल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, नए भवन का किया लोकार्पण, सीएम धामी की खुलकर सराहना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में स्थित जनता इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सीएम योगी अपराह्न लगभग 3:15 बजे यमकेश्वर स्थित हेलिपैड पर पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात वे हेलिपैड के समीप स्थित प्राचीन यमकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और करीब दस मिनट तक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के कोटद्वार से सामने आई एक घटना ने सामाजिक सौहार्द और इंसानियत की मिसाल पेश की है। जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ़ मोहम्मद दीपक एक बार फिर अपने फैसले और सोच को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा घोषित 2 लाख रुपये के इनाम को ठुकराकर उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। मंत्री इरफान अंसारी ने कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में खड़े होने पर दीपक को अपने वेतन से 2 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। लेकिन दीपक ने यह कहते हुए इस रकम को लेने…
बरेली रोड क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आर्थिक तंगी और नशे के साये में एक सगे भाई ने दूसरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। मेडिकल पुलिस चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। राम मंदिर बगीचा निवासी 44 वर्षीय सोनू जायसवाल लंबे समय से लीवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। परिजनों के अनुसार, उसका बड़ा भाई संदीप जायसवाल शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर सोनू से झगड़ने लगा। देखते ही देखते…
उत्तराखंड में बड़ा फैसला: मदरसा बोर्ड भंग, धामी सरकार ने बनाया अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण
उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। सरकार जुलाई 2026 से उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को पूरी तरह समाप्त करने जा रही है। इसकी जगह अब उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण कार्य करेगा, जिसके तहत सभी अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को लाया जाएगा। इस फैसले की जानकारी विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर ढाकाटे ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का निर्णय पिछले विधानसभा सत्र के दौरान ही घोषित कर दिया था। सरकार अब उस निर्णय को ज़मीनी स्तर पर लागू करने की दिशा…
बस में 30 से अधिक यात्री थे सवार, कई घायल विकासनगर। उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा साहिब जा रही एचपी रोडवेज की बस हरिपुर-कोटी-मीनस राजमार्ग पर क्वानू के समीप अचानक नियंत्रण खो बैठी और खाई में गिर गई। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। इस…
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को नई उड़ान: पर्वतारोहण के लिए 83 हिमालयी चोटियां शुल्क मुक्त घोषित
उत्तराखंड सरकार ने साहसिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वन एवं पर्यटन विभाग ने गढ़वाल और कुमाऊं हिमालय क्षेत्र की 83 प्रमुख पर्वत चोटियों को पर्वतारोहण के लिए आधिकारिक रूप से खोल दिया है। खास बात यह है कि अधिसूचित चोटियों पर भारतीय पर्वतारोहियों से किसी भी प्रकार का पीक, कैंपिंग या पर्यावरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। समुद्रतल से 5700 मीटर से लेकर 7756 मीटर तक ऊंची इन चोटियों में कामेट, नंदा देवी (पूर्वी), चौखंबा और त्रिशूल समूह, शिवलिंग, सतोपंथ, चंगाबांग, पंचचूली, नीलकंठ जैसी विश्वप्रसिद्ध चोटियां शामिल हैं। यह निर्णय देश…
केंद्र सरकार के आम बजट में कार्बन उत्सर्जन घटाने पर दिए गए खास फोकस का सीधा फायदा उत्तराखंड को मिलने जा रहा है। चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन मोबिलिटी कॉरिडोर की राह आसान होगी, वहीं शहरों में ई-बस सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में गोबर और कृषि अपशिष्ट से बनने वाली बायोगैस किसानों की आय बढ़ाने का नया जरिया बनेगी। उत्तराखंड में ईवी क्रांति को मिलेगा नया रफ्तार राज्य में पहले से लागू ईवी पॉलिसी 2023 के बावजूद चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों तक सीमित है। बजट 2026-27 से पहाड़ी इलाकों…
A-Grade कंपोज़र नरेश कुमार ने आकाशवाणी के विशेष कार्यक्रम ‘ स्वरांजलि भारत गौरव गान ’ में अपनी नई रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उन्होंने इसे एक नया संगीत रूप देकर देशभक्ति की भावना को आधुनिक सुरों में प्रस्तुत किया। यह प्रस्तुति गणतंत्र दिवस विशेष के अंतर्गत न केवल श्रोताओं को भावविभोर कर गई, बल्कि देशभक्ति के प्रतीक गीत को नए रंग में जीवंत करने का भी प्रयास थी। कार्यक्रम में उनके साथ काम करने वाले वादक और सहायक गायक एवं गायिकाएँ भी रचनाओं को और मधुर और प्रभावशाली…
उत्तराखंड में मां नंदा की बड़ी जात और नंदा देवी राजजात के आयोजन को लेकर एकराय बनाने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी क्रम में हाल ही में बड़ी जात आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने डोलियों और छंतोलियों के यात्रा पड़ावों के संरक्षण, रख-रखाव और मूलभूत सुविधाओं के विकास की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने गढ़वाल मंडल आयुक्त को निर्देश दिए कि बड़ी जात आयोजन समिति और नंदा राजजात समिति के साथ संयुक्त बैठक कर आपसी सहमति बनाई जाए। बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल…
प्रदेश सरकार ने मंत्रियों को एक और आर्थिक सुविधा देते हुए उनके मासिक यात्रा भत्ते में 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इस संबंध में शासन स्तर पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। संशोधित व्यवस्था के तहत अब मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री एवं उप मंत्री भारत के भीतर यात्रा करने पर प्रतिमाह अधिकतम 90 हजार रुपये तक का यात्रा भत्ता प्राप्त कर सकेंगे। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अभी तक मंत्रियों को यात्रा भत्ते के रूप में अधिकतम 60 हजार रुपये प्रति माह की सीमा निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 90 हजार रुपये कर दिया…
