Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»नए साल की बड़ी सौगात: उत्तराखंड में 12,856 परिवारों को मिलेगा अपना पक्का घर
    Uncategorized

    नए साल की बड़ी सौगात: उत्तराखंड में 12,856 परिवारों को मिलेगा अपना पक्का घर

    adminBy adminDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    नए साल की बड़ी सौगात: उत्तराखंड में 12,856 परिवारों को मिलेगा अपना पक्का घर
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नए साल की शुरुआत उत्तराखंड के हजारों परिवारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाली है। प्रदेश में 12,856 परिवारों को अपना पक्का घर मिलने जा रहा है। उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) ने इसकी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं।

    उडा की योजना के तहत 31 दिसंबर तक कुल 15 आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि नए साल की शुरुआत में ही लाभार्थियों को उनके सपनों का आशियाना सौंपा जा सके। इनमें से 9 परियोजनाएं ऐसी हैं, जो नए साल के शुरुआती दिनों में ही पूरी होकर आवंटन के लिए तैयार होंगी।

    प्रमुख सचिव आवास आर. मीनाक्षी सुंदरम ने भी निर्देश दिए हैं कि नए वर्ष में इन आवासीय परियोजनाओं का आवंटन और कब्जा प्रक्रिया बिना देरी पूरी की जाए। सभी परियोजनाओं में पहले ही लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जा चुका है।

    अब अगला चरण लाभार्थियों को घरों का वास्तविक कब्जा सौंपने का है, जिसकी प्रक्रिया स्थानीय विकास प्राधिकरणों के माध्यम से शुरू की जाएगी। इससे न केवल लोगों को सुरक्षित आवास मिलेगा, बल्कि शहरी विकास को भी गति मिलेगी।

    सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और प्रदेश में आवासीय सुविधाओं का दायरा और मजबूत होगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version