Author: admin
सेल्फी लेने और रील बनाने के शौक में अब लोग जान की परवाह भी नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में केदारनाथ हेलीपैड पर उड़ान भरने को तैयार हेलीकाप्टर के आगे एक युवक सेल्फी लेते दिख रहा है। हेलीपैड पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने यदि युवक को वहां से नहीं हटाया होता तो उसकी जान जोखिम में पड़ सकती थी। इससे पहले बीते 23 अप्रैल को व्यवस्थाओं का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे उत्तराखंड सिविल एविएशन के फाइनेंशियल कंट्रोलर की हेलीकाप्टर के पंखे की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। आपको विडियो में यात्री हेलीपैड…
नैनीताल जिले के रामनगर के रहने वाले असम राइफल्स के जवान सुनील रावत की एक हादसे में मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक जवान सुनील रावत (40) का घर रामनगर के भगुवाबंगर में है. वह साल 2004 में असम राइफल्स में भर्ती हुए थे. वर्तमान में उनकी तैनाती गुवाहाटी में थी. बताया गया है कि बीते 22 मई को वह डेढ़ माह की छुट्टियों पर अपने घर आए हुए थे, बीते दिनों वह ड्यूटी पर वापस लौट रहे थे. गुवाहाटी के पास ट्रेन से उतरते वो नीचे गिर गए. इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे.इलाज…
उत्तराखंड में एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही भारी वर्षा के बीच गुरुवार को कुंभनगरी में शिवभक्तों का सैलाब ही उमड़ आया। बाइकर्स कांवड़ यात्रियों की संख्या ने तो होश ही उड़ा दिए। बिना साइलेंसर वाली बाइकों पर लाखों की संख्या में बाइकर्स कांवड़ यात्री हरिद्वार के आसपास मौजूद हैं। मेला क्षेत्र की सभी पार्किंग भरी हुई हैं। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर डाक कांवड़ के बड़े वाहन और झांकियों के साथ भोले के भक्त गंगा जल लेकर दौड़ रहे हैं। वहीं, अंदरूनी मार्गों पर बाइकर्स कांवड़ यात्रियों की भीड़ से कई जगहों पर जाम के हालात बने हुए हैं। पुलिस के…
राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जी हां… देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच 15 घंटे का सफर अब महज 1 घंटे में पूरा हो जाएगा। यह संभव हो पाएगा आगामी 25 जुलाई से शुरू होने वाली देहरादून पंतनगर पिथौरागढ़ हवाई सेवा के जरिए। जिसका संचालन फ्लाई बिग कंपनी द्वारा किया जाएगा। बताया गया है कि फ्लाई बिग कंपनी 25 जुलाई से देहरादून पंतनगर पिथौरागढ़ के बीच 19 सीटर विमान का संचालन करने जा रही है। सबसे खास बात तो यह है कि इसके लिए न केवल विमान कंपनी ने पंतनगर…
सस्ते पेट्रोल और डीजल के लिए भारतीयों के नेपाल की ओर भागने की बातें आप अक्सर सुनते होंगे। लेकिन इस बार दौड़ टमाटर के लिए लगाई जा रही है। दरअसल, नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र खेती के मामलों में अधिक संसाधन संपन्न हैं। कई सस्ती चीजों के लिए भारतीयों को नेपाल का यह क्षेत्र खूब भाता है। चूंकि इन दिनों भारत में टमाटर के दाम आसमान पर हैं तोइसके उलट पिथौरागढ़ और चम्पावत जिले से लगते नेपाल में कीमतें सामान्य हैं। पूरे देश में लोग इन दिनों टमाटर की लाल होतीं कीमतों को लेकर परेशान चल रहे हैं। टमाटर 120 रुपये…
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों में हो रही बारिश से छोटी-छोटी नदियों का जलस्तर का भी काफी हद तक बढ़ गया है, जिसके बेहद खौफनाक मंजर हर रोज सामने आने लगे हैं। उत्तराखंड की प्रमुख नदियों में से एक काली नदी प्रदेश के पिथौरागढ़ जिले में कालापानी नामक स्थान निकलती है। इसके किनारों में कई गांव और नगर बसे हुए हैं। काली नदी के किनारे बसा धारचूला भी इनमें से एक है। दो दिन पहले तक काली नदी का जलस्तर चेतावनी लेबल की तरफ 889 मीटर के नीचे चल रहा था, लेकिन…
गंगोत्री से लौट रहे MP के यात्रियों का टैंपो ट्रेवलर व दो वाहन मलबे में दबे, चार की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास मलबा आने से एक टेम्पो ट्रैवलर सहित दो छोटे वाहन दब गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक चार शव निकाले जा चुके हैं। जबकि 6 तीर्थयात्री घायल हैं। सभी तीर्थयात्री मध्य प्रदेश इंदौर के बताए जा रहे हैं। भारी बारिश के चलते हाईवे जनपद मुख्यालय की ओर से सुनगर और हर्षिल से सोनगाड़ तक बंद है। एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि देर रात से ही रेस्क्यू जारी है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी से रुकरुककर मलबा आ रहा है। जिससे एसडीआरएफ…
उत्तराखंड के सबसे प्राचीनत्तम मंदिरों और विराट मंदिरों में एक चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में स्थित गोपीनाथ मंदिर के एक हिस्से में खिसकाव और मंदिर के पत्थरों के हिलने की चर्चा ने सबका ध्यान आकृष्ट किया है। गोपीनाथ मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट सहित अन्य पुजारियों ने गोपीनाथ मंदिर के एक क्षेत्र में खिसकाव आने और मंदिर के अंदर पानी टपकनए पर चिंता प्रकट करते हुए पुरातत्व विभाग समेत सभी का ध्यान इस ओर ध्यान आकर्षित किया। मंदिर के अस्तित्व पर खतरे की चिंता प्रकट करते हुए गोपीनाथ गोपेश्वर के पुजारी हरीश भट्ट द्वारा चिंता जताई गई है। धर्म…
उत्तराखंड: आज हो सकती है भारी बारिश, नदियों का जलस्तंर बढ़ा, तीन जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश ने परेशानी खड़ी कर दी। एक तरफ जहां बारिश ने गर्मी से राहत दी है वहीं दूसरी तरफ भूस्खलन से सड़कें बंद हैं। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश में 183 सड़कें बंद हैं। अब तक लोक निर्माण विभाग ने अवरुद्ध 90 सड़कों में से 64 को यातायात के लिए खोल पाया है। भारी बारिश के चलते बुधवार को सड़कों को खोलने के काम में दिक्कत आई। प्रदेश में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। कई जगह बरसाती नालों के उफान…
समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने को गठित विशेषज्ञ समिति अपना काम पूरा कर चुकी है। समिति अब शीघ्र ही यह ड्राफ्ट सरकार को सौंपेगी। फिर सरकार इसका परीक्षण करने के बाद इसे विधिक स्वरूप देने के लिए विधानसभा से विधेयक पारित कराएगी। समान नागरिक संहिता को लेकर केंद्र के स्तर पर भी मंथन चल रहा है, लेकिन राज्य सरकार चाहेगी कि वह यहां शुरू की गई पहल को सबसे पहले लागू करे। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही धामी सरकार अब इससे संबंधित विधेयक सदन में पारित कराएगी। इसके…
