Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड में इन जगहों पर आज भी मिल रहा 25 रुपये किलो वाला टमाटर… जानिये वजह
    Uncategorized

    उत्तराखंड में इन जगहों पर आज भी मिल रहा 25 रुपये किलो वाला टमाटर… जानिये वजह

    adminBy adminJuly 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में इन जगहों पर आज भी मिल रहा 25 रुपये किलो वाला टमाटर… जानिये वजह
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    सस्ते पेट्रोल और डीजल के लिए भारतीयों के नेपाल की ओर भागने की बातें आप अक्सर सुनते होंगे। लेकिन इस बार दौड़ टमाटर के लिए लगाई जा रही है। दरअसल, नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र खेती के मामलों में अधिक संसाधन संपन्न हैं। कई सस्ती चीजों के लिए भारतीयों को नेपाल का यह क्षेत्र खूब भाता है। चूंकि इन दिनों भारत में टमाटर के दाम आसमान पर हैं तोइसके उलट पिथौरागढ़ और चम्पावत जिले से लगते नेपाल में कीमतें सामान्य हैं। पूरे देश में लोग इन दिनों टमाटर की लाल होतीं कीमतों को लेकर परेशान चल रहे हैं। टमाटर 120 रुपये से लेकर 150 रुपये तक बिक रहा है। बारिश, बाढ़ और महंगाई से जूझ रही जनता को उत्‍तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से आई यह खबर खुश कर देगी। दरअसल यहां के गांवों में रहने वाले लोग नेपाल में बेहद सस्ते दामों पर मिल रहे टमाटर लेने के लिए दौड़ लगा रहे हैं।

    नेपाल में इस समय टमाटर की कीमत 25 से 30 रुपये किलो है। इसलिए सीमावर्ती इलाकों के ग्रामीण नेपाल से टमाटर खरीदने के लिए मारामारी मचाए हुए हैं। पिथौरागढ़ में ग्रेडिंग के हिसाब से टमाटर 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। नेपाल में टमाटर की अच्छी फसल होने को भी दाम कम होने का कारण माना जा रहा है। मॉनसून सीजन में भी टमाटर के रेट स्थिर हैं और स्थानीय लोगों को राहत दे रहे हैं। सीमा पार करते ही नेपाल का टमाटर दोगुने दाम 60 रुपये प्रति किलो तक मिल रहा है। जबकि भारत के मैदानी हिस्सों से सप्लाई होकर यहां तक पहुंचने वाला टमाटर 120 रुपये किलो बेचा जा रहा है।

    व्यापार संघ के अनुसार, नेपाल में दाम कम होने की वजह से टमाटर वहां से भारत लाया जा रहा है। कई लोग ऐसे हैं जो नेपाल में ना जाकर भारत में ही नेपाल का सस्ता टमाटर खरीद रहे हैं। क्षेत्र में इन दिनों अधिकांश भारतीय व्यापारी ही नेपाल से टमाटर खरीद कर बेच रहे हैं।  व्यापार संघ के महासचिव हरि बल्लभ भट्ट का कहना है कि नेपाल में पहले भारत का टमाटर निर्यात किया जाता था, लेकिन अब हालात इसके उलट हैं। भारत में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं तो नेपाल के टमाटर राहत दे रहे हैं। नेपाल से तकरीबन 5 टन टमाटर रोजाना निर्यात किया जा रहा है। धारचूला से बनबसा तक 6 झूला पुलों से टमाटर नेपाल से भारतीय बाजारों में आ रहा है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार सस्ता टमाटर
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version