Author: admin
केदारनाथ यात्रा: भारी बारिश के चलते रोकी गई यात्रा फिर हुई सुचारु, पांच हजार से अधिक यात्री रवाना
उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की ओर से संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कों और राजमार्ग के अवरुद्ध होने की आशंका भी जताई गई है। मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीँ रविवार को भारी बारिश के चलते रोकी गई केदारनाथ यात्रा सोमवार को सुचारु कर दी गई। जिसके बाद तीन हजार के अधिक यात्रियों को केदारनाथ धाम रवाना किया गया। वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी बारिश…
बड़ी खबर: शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत… मोबाइल से रील बनाते समय हुआ हादसा
मोबाइल से रील बनाते समय शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को घटनास्थल से ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी दो अलग-अलग परिवारों के सिद्धार्थ सैनी (16) और शिवम (17) गांव के पास स्थित डोसनी पुल पर गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों किशोर जब अपने मोबाइल से रील बना रहे थे तभी रेलवे ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रेस आ गई और दोनों तेज रफ्तार…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। पीएम मोदी का ये दौरा काफी खास है। पीएम मोदी ने इस खास मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन से मुलाकात की और उनको तोहफे दिए। पीएम मोदी के द्वारा दिया गया ये तोहफा काफी खास है और उत्तराखंड के लिए तो ये गर्व का प्रतीक बन गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडन से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कुछ उपहार भेंट स्वरूप दिए हैं। जिनमें एक खास बॉक्स शामिल है। इस बॉक्स में जो उपहार है वो…
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक जारी है। नई टिहरी में गुलदार के हमले से लोग दहशत में हैं। आए दिन गुलदार इंसानों पर हमला बोल रहे हैं। ताजा मामला प्रताप नगर ब्लॉक के आबकी गांव का है। घर के आंगन में बैठीं दो बच्चियों पर एक गुलदार ने हमला कर दिया। जैसे ही गुलदार झपटा, बच्चियों की दादी खुद उसके सामने आ गईं। इससे पोतियां तो बच गईं लेकिन दादी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। यह घटना भदूरा पट्टी के आबकी गांव की है। गांव के प्रधान शिवराज रमोला ने बताया कि बुधवार रात करीब…
बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री सहित उत्तराखंड चार धाम यात्रा में भारी संख्या में तीर्थ यात्री दर्शन करने को आ रहे हैं। देश के सभी राज्यों से तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ चारों धामों में देखने को मिल रही है। बदरीनाथ धाम समेत सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों में श्रद्धालुओं के दर्शन करने को पंजीकरण कराने का नया रिकॉर्ड बन गया है। इस साल अभी तक 47.49 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिए हैं, जबकि पिछले साल कुल 46.27 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा कर दर्शन किए थे। इस बार यात्रा सीजन में शुरूआत से ही श्रद्धालुों में दर्शन के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि हमारे ऋषियों ने योग को परिभाषित करते हुए कहा है कि जो जोड़ता है वो योग है। इसलिए योग का ये प्रसार उस विचार का विस्तार है, जो पूरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित करता है। पीएम मोदी ने कहा कि योग के विस्तार का अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का विस्तार। इसलिए इस साल भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 समिट की थीम भी वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर रखी गई…
समान नागरिक संहिता देशहित का मुद्दा, इसे हर हाल में लागू करेंगे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने एक बड़ा एलान किया है. सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून जल्द लागू करेंगे. धामी सरकार ने यूसीसी का मसौदा तैयार कर लिया है, क्योंकि उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता तैयार करने के लिए मार्च 2022 में एक्सपर्ट कमेटी बनाई थी. इस कमेटी द्वारा आम लोगों की प्रतिक्रिया और सुझाव मांगे गए थे. जिसके कमेटी को करीब 2 लाख 31 हजार सुझाव भेजे गए. मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता बनाने को लेकर अपनी सरकार का संकल्प…
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति (बीकेटीसी) ने श्री केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह को स्वर्णजड़ित करने पर सोशल मीडिया में फैलाये जा रहे भ्रम को षड्यंत्र का हिस्सा बताया है। वहीं पुर्ननिर्माण कार्यो की निरीक्षण को आए विशेष कार्याधिकारी भाष्कर खुल्वे व पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने भी सोने की परत लगाने वाले कारगीरों से जानकारी ली तथा कार्य पर संतोष जताया। बीकेटीसी ने स्पष्ट किया है कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अधिनियम-1939 में निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप ही दानी दाता से दान स्वीकारा गया है और श्री केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित करने के लिए प्रदेश शासन से अनुमति…
उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि सरकार ने अगले 6 महीने तक राज्य में हड़ताल में रोक लगा दी है। राज्य सरकार का यह समाधान हो गया है कि प्रदेश में संचालित चारधाम यात्रा एवं मानसून अवधि में सम्भावित आपदाओं के दृष्टिगत लोकहित में ऐसा करना आवश्यक और समीचीन है। <img src=”https://www.jantak.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230617-WA0001-1024×910.jpg.webp” alt=”” width=”1024″ height=”910″ class=”aligncenter size-full wp-image-26185″ /> राज्य सरकार का यह समाधान हो गया है कि प्रदेश में संचालित चारधाम यात्रा एवं मानसून अवधि में सम्भावित आपदाओं के दृष्टिगत लोकहित में ऐसा करना आवश्यक और समीचीन है। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की…
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां आज शुक्रवार सुबह घास लेने गई एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। उत्तरकाशी जिले में चिन्यालीसौड़ प्रखंड के भड़कोट गांव में शुक्रवार सुबह 9:30 करीब खेतों में घास काटने जा रही 40 वर्षीय भागीरथी देवी पत्नी स्व. भूपति प्रसाद नौटियाल पर गुलदार ने हमला कर दिया और देखते ही देखते गुलदार महिला को घसीट कर झाड़ियों में ले गया। गुलदार के हमले में महिला की…
