Author: admin
रुद्रप्रयाग निवासी ASP चक्रधर अंथवाल आज 15 अगस्त को होंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा। इनके अलावा एक अधिकारी को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न और एक को विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। गृह विभाग ने सोमवार शाम को इन अधिकारियों के नामों की सूची जारी कर दी थी। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2023 के अवसर पर निम्न पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” व सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किये जाने एवं अग्निशमन/आपात सेवा विभाग उत्तराखण्ड निम्नलिखित अधिकारियों को सराहनीय…
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का क्रम लगातार जारी है, जगह जगह से नुकसान की सूचना मिल रही है. लगातार हो रही वर्षा के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस बीच एक बड़ी खबर केदारनाथ पैदल मार्ग लिनचोली से सामने आ रही है जहाँ कल देर रात बादल फटने की जानकारी मिल रही है. और अब तो जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार लिनचोली में दो दुकानें भी इसमें बह गयी हैं और साथ ही एक नेपाली मूल का नागरिक भी लापता बताया जा रहा है. देर रात से मंदाकिनी और अलकनंदा नदी…
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 13 अगस्त, 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13 एवं 14 अगस्त, 2023 को जनपद देहरादून में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और…
सुपरस्टार रजनीकांत दर्शन के लिए पहुंचे बद्रीनाथ धाम… एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में धक्का-मुक्की
भारतीयों के दिलों में राज करने वाले सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंच कर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। अभिनेता रजनीकांत ने भगवान बद्री विशाल से जनकल्याण की प्रार्थना की। वहीं, रजनीकांत को मंदिर में देख लोगों में उनसे हाथ मिलाने की होड़ लगी रही। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने धाम पहुंचने पर अभिनेता रजनीकांत का स्वागत किया। उन्हें भगवान बदरीविशाल के आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद एवं तुलसी की माला भेंट की। शाम के समय बद्रीनाथ धाम पहुंचकर रजनीकांत ने सायंकालीन पूजा, स्वर्ण आरती में शामिल होकर भगवान बदरीनारायण के दर्शन किए। उसके बाद उन्होंने रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से…
उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है। बागेश्वर जिले में उप चुनाव को लेकर भाजपा ने कॉग्रेस को बड़ा झटका दिया है। बागेश्वर से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास ने थामा भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दे कि रंजीत दास ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडा था। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका पहनकर पार्टी में स्वागत किया। ऐसे में बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस को भाजपा ने बड़ा झटका दे दिया है जिसके बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है
बागेश्वर उपचुनावों की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सामने उत्तराखंड में उपचुनावों का इतिहास पलटने की भी चुनौती बनी हुई है. इससे पहले उत्तराखंड में 14 बार विधानसभा उपचुनाव हो चुके हैं, जिसमें से 13 बार सत्ता पक्ष को जीत मिली है. बागेश्वर उपचुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के लिए महत्वपूर्ण है. इस उपचुनाव से ही प्रदेश में लोकसभा चुनावों का खाका तैयार होगा. बागेश्वर उपचुनाव पर पूरे प्रदेश की निगाह टिकी हुई हैं. लोग जानना चाहते हैं की आखिरकार स्वर्गीय कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का राजनीतिक वारिस कौन बनता…
बताया जा रहा है की फाटा से सोनप्रयाग की तरफ जा रहे वाहन संख्या UK07 TB-6315 भूस्खलन से आये मलबे की चपेट में आकर नीचे दब गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात दिनाँक 10 अगस्त 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि रुद्रप्रयाग के तरसाली क्षेत्र में भूस्खलन होने से मलबा आ गया है, जिसमे वाहन दबे होने की आशंका है व सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सर्च…
चोरों ने शराब की दुकान में की चोरी…पहले मुर्गा खाया, दारू पी..फिर उड़ा ले गये लाखों का माल
उत्तराखंड के हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में शराब की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। यहाँ चोरों ने शराब की दुकान में घुसकर मुर्गे के साथ शराब पार्टी की और फिर जश्न मनाया और लाखों का कैश व बीयर की पेटियां लेकर फरार हो गए। जाते-जाते चोर अपने साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुसुमखेड़ा निवासी शराब कारोबारी की रामपुर रोड किनारे एसटीएच के पास देसी और बीयर का ठेका है, जिसमें कैंटीन भी है बुधवार रात 11 बजे कर्मचारी…
उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा का क्रम बने रहने की आशंका जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शुक्रवार को देहरादून, पौड़ी और टिहरी में अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। यह क्रम आगामी 14 अगस्त तक बने रहने की आशंका…
जेलर फिल्म की रिलीज के बीच देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत… प्रशंसकों की भीड़ ने घेरा
साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर को लेकर फैंस खूब बेताब हैं और देश और दुनिया में फिल्म को लेकर खूब हल्ला हो रहा है. फिल्म आज 10 अगस्त को रिलीज हो चुकी है और फैंस के बीच खासा बज देखने को मिल रहा है. थिएटर्स के बाहर रजनीकांत के फैंस लाइन लगाकर अंदर जाने का इंतजार कर रहे हैं तो कई थिएटर्स के बाहर आतिशबाजी हो रही है और इधर, रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर की रिलीज से पहले देहरादून पहुंचे, जहां एयपोर्ट पर उनका सीनियर सिटीजन फैन ने पहले तो पैर छूए और फिर माला पहनाकर…
