Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»सुपरस्टार रजनीकांत दर्शन के लिए पहुंचे बद्रीनाथ धाम… एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में धक्का-मुक्की
    Uncategorized

    सुपरस्टार रजनीकांत दर्शन के लिए पहुंचे बद्रीनाथ धाम… एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में धक्का-मुक्की

    adminBy adminAugust 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    सुपरस्टार रजनीकांत दर्शन के लिए पहुंचे बद्रीनाथ धाम… एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में धक्का-मुक्की
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भारतीयों के दिलों में राज करने वाले सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंच कर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। अभिनेता रजनीकांत ने भगवान बद्री विशाल से जनकल्याण की प्रार्थना की। वहीं, रजनीकांत को मंदिर में देख लोगों में उनसे हाथ मिलाने की होड़ लगी रही। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने धाम पहुंचने पर अभिनेता रजनीकांत का स्वागत किया। उन्हें भगवान बदरीविशाल के आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद एवं तुलसी की माला भेंट की। शाम के समय बद्रीनाथ धाम पहुंचकर रजनीकांत ने सायंकालीन पूजा, स्वर्ण आरती में शामिल होकर भगवान बदरीनारायण के दर्शन किए। उसके बाद उन्होंने रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भेंट की।

    इस दौरान फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर वह अभिभूत हैं। उन्होंने भगवान से जनकल्याण और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। अभिनेता रजनीकांत आज बद्रीनाथ धाम के प्रवास पर ही हैं। रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर रिलीज होने से पहले ही उत्तराखंड आ गए थे। रजनीकांत बुधवार शाम को बेंगलुरु की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। सुपरस्टार रजनीकांत का 15 अगस्त तक उत्तराखंड में ही रहने का प्लान है। रजनीकांत की नई ऐक्शन थ्रिलर फिल्म 10 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। जिसका ट्रेलर भी कुछ दिन पहले ही जारी हुआ था। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही रजनीकांत के फैंस में फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखा गया है।

    जेलर में 72 वर्षीय अभिनेता रजनीकांत एक दादा की भूमिका निभायी है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में हैं। बड़े बजट की इस फिल्म में रजनीकांत जोरदार ऐक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में शिवराज कुमार राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, वसंत रवि, योगी बाबू, मोहनलाल आदि भी अहम किरदार में हैं।

    badrinath dham devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar rajnikanth uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version