Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»बागेश्वर उपचुनाव: भाजपा ने तीन नामों का पैनल किया तैयार, इन पर खेला जा सकता है दांव
    Uncategorized

    बागेश्वर उपचुनाव: भाजपा ने तीन नामों का पैनल किया तैयार, इन पर खेला जा सकता है दांव

    adminBy adminAugust 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    बागेश्वर उपचुनाव: भाजपा ने तीन नामों का पैनल किया तैयार, इन पर खेला जा सकता है दांव
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बागेश्वर उपचुनावों की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सामने उत्तराखंड में उपचुनावों का इतिहास पलटने की भी चुनौती बनी हुई है. इससे पहले उत्तराखंड में 14 बार विधानसभा उपचुनाव हो चुके हैं, जिसमें से 13 बार सत्ता पक्ष को जीत मिली है. बागेश्वर उपचुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के लिए महत्वपूर्ण है. इस उपचुनाव से ही प्रदेश में लोकसभा चुनावों का खाका तैयार होगा. बागेश्वर उपचुनाव पर पूरे प्रदेश की निगाह टिकी हुई हैं.  लोग जानना चाहते हैं की आखिरकार स्वर्गीय कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का राजनीतिक वारिस कौन बनता है. फिलहाल भाजपा अपनी तैयारी में जोर शोर से लगी हुई है.

    पार्टी के पदाधिकारी तैयारियां पूरी होने की बात कर रहें हैं, लेकिन कैंडिडेट के बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं. बागेश्वर उपचुनाव को लेकर भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व महिला मोर्चा की आशा नौटियाल मौजूद थी। सूत्रों के अनुसार बैठक में संभावित पांच दावेदारों के नामों पर चर्चा की गई है। जिनमें से तीन का पैनल तैयार किया गया है। तीन नामों में से स्वर्गीय पूर्व विधायक चंदनराम दास की पत्नी पार्वती दास, बेटा गौरव दास का नाम शामिल है। उपचुनाव में पार्टी सहानुभूति का दांव ही खेलेगी। इसके लिए पूर्व दिवंगत विधायक की पत्नी को ही टिकट मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

    जबकि भाजपा के कई नेता मानते हैं कि बागेश्वर में स्वर्गीय मंत्री चंदन दास के पुत्र गौरव दास को टिकट मिलने के ज्यादा आसार बन रहें हैं. इसमें गौरव का राजनीति में सक्रियता और दिवंगत मंत्री दास के साथ उनके राजनीति सहयोगी की तरह काम करना सबसे बड़ा प्लस पॉइंट माना जा रहा है. लेकिन भाजपा हाई कमान ने जिस तरह 2018 थराली उप चुनाव में स्वर्गीय नेता मग्न लाल साह की पत्नी मुन्नी देवी और 2019 में पिथौरागढ़ उपचुनाव में दिवंगत मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत पर दांव खेला था तो उससे कहीं ना कहीं पूर्व मंत्री चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास के नाम भी चर्चाओं में बना हुआ है.

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार बागेश्वर उपचुनाव
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version