Author: admin
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल मां गंगा मैटरनिटी एंड आई केयर हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों घटनाएं एक ही दिन में अलग-अलग मामलों में हुईं, जिससे परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। सूत्रों के अनुसार, बहादराबाद क्षेत्र के इस निजी अस्पताल में दो गर्भवती महिलाओं को सामान्य प्रसव के लिए भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि डिलीवरी के दौरान दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर स्थिति में उपचार दिया गया, लेकिन दोनों की जान नहीं बचाई…
उत्तराखंड चुनाव परिणाम 2025: कांग्रेस और भाजपा की सीटों का पूरा लेखा-जोखा, आचार संहिता खत्म
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं। सभी 12 जिलों से मतगणना पूर्ण हो चुकी है और आचार संहिता समाप्त कर दी गई है। इस बार का परिणाम सत्ता, संगठन और व्यक्तिगत समीकरणों को लेकर कई संकेत दे रहा है। जिला पंचायत सीटों का परिणाम: कुल सीटें: 358 भाजपा समर्थित: 121 कांग्रेस समर्थित: 92 निर्दलीय उम्मीदवार: 145 चमोली में अध्यक्ष पद को लेकर जोड़तोड़: चमोली जिले की 8 जिला पंचायत सीटों पर निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर गठबंधन और समीकरण बनते-बिगड़ते नजर आ रहे हैं। यह निर्दलीय प्रत्याशी “किंग मेकर” साबित हो सकते हैं।…
उत्तराखंड के चमोली जनपद के प्रमुख गांवों में शुमार सारकोट, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदर्श गांव के रूप में गोद लिया है, अब एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। इस गांव की कमान अब युवा और ऊर्जावान नेता प्रियंका नेगी के हाथों में होगी, जो महज 21 वर्ष और 3 माह की उम्र में ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुई हैं। प्रियंका नेगी ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रियंका देवी को कड़े मुकाबले में हराकर 421 मतों से जीत दर्ज की, जबकि प्रतिद्वंद्वी को 235 मत प्राप्त हुए। यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि एक सामाजिक परिवर्तन…
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से सभी जिलों में शुरू हो गया है। कुल 32,580 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम की पेटियों से बाहर आएगा। मतपेटियों को मतगणना टेबलों तक ले जाया जा रहा है और प्रशासन की पूरी निगरानी में गिनती कार्य संचालित हो रहा है। महिलाओं ने मारी बाजी, मैदान से मतदान तक राज्य में दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ, जिसमें कुल 69.16% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महिला मतदाताओं की भागीदारी खास रही, जिन्होंने 74.42% मतदान कर पुरुषों (64.23%) को पीछे छोड़ दिया। हरिद्वार को…
“मैं देश की सरहद पर खड़ा हूं, लेकिन अपने ही बेटे को सिस्टम से नहीं बचा पाया…” यह लहजा है उस फौजी बाप का जिसने अपने डेढ़ साल के मासूम को खो दिया — सिर्फ इसलिए क्योंकि इलाज समय पर नहीं मिला। गढ़वाल मंडल के चमोली जिले के चिडंगा गांव निवासी और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात सैनिक दिनेश चंद्र के लिए 10 जुलाई की रात किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। दोपहर बाद उनके बेटे शुभांशु की तबीयत अचानक बिगड़ी। परिजन सबसे पहले ग्वालदम अस्पताल पहुँचे, लेकिन वहां इलाज की व्यवस्था नहीं मिली। फिर बैजनाथ और बागेश्वर अस्पताल…
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बारिश भी मतदाताओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में सोमवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम तक कुल 70 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। इस चरण में कुल 21,57,199 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें 65.50% पुरुष और 74.50% महिलाएं वोट डालने पहुंचे। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान राज्य के 40 विकासखंडों के 4709 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। बारिश के बावजूद पर्वतीय जिलों में भीड़ उमड़ी रही, वहीं मैदानी जिलों देहरादून और ऊधमसिंह नगर में भी भारी वोटिंग दर्ज की…
रविवार सुबह हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में उस समय अफरातफरी मच गई जब दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ में भगदड़ हो गई। हादसे में अब तक 8 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें एक 10 वर्षीय बालक भी शामिल है, जबकि 45 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से शाम सात बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती 15 में से आठ घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि सात का इलाज जारी है। इनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती…
देहरादून में धर्मांतरण का एक गहरा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला नेटवर्क बेनकाब हुआ है। इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड छांगुर पहले ही रानीपोखरी केस में सामने आ चुका है। अब प्रेमनगर थाना क्षेत्र में भी एक नया मामला उजागर हुआ है, जिसमें एक और युवती को इस्लाम कबूल करवाने की साजिश की गई थी। बरेली निवासी युवती, जिसे गिरोह ने ‘मरियम’ नाम दिया, को पाकिस्तान के मौलवियों से इस्लाम की शिक्षा दिलवाई जा रही थी। योजना थी कि उसे दुबई भेजकर एक मुस्लिम युवक से निकाह करवाया जाए। इस पूरी साजिश में दुबई के रास्ते पाकिस्तान में पैसे भेजने की…
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में इको टूरिज्म के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। करीब 1.63 करोड़ रुपये की अनियमितताओं का यह मामला अब सीबीआई और ईडी जांच की ओर बढ़ रहा है। जांच रिपोर्ट में वरिष्ठ IFS अधिकारी डॉ. विनय कुमार भार्गव को इस घोटाले का प्रमुख आरोपित बताया गया है, जो वर्तमान में हल्द्वानी पश्चिमी वृत्त के वन संरक्षक हैं। क्या है मामला? साल 2019 में मुनस्यारी रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में डोरमेट्री, VIP इको हट्स, उत्पाद विक्रय केंद्र और ग्रोथ सेंटर जैसी संरचनाओं का निर्माण कराया गया। आरोप है…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) एक बार फिर से सियासी हलचल का केंद्र बनने जा रही है। आगामी 19 अगस्त से यहां विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अनुमति मिलने के बाद सचिवालय ने सत्र की तिथि घोषित की। इसके साथ ही भराड़ीसैंण में सत्र की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक विधानसभा सचिवालय को विधायकों की ओर से 480 से अधिक प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सत्र…
